newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tv Serials Update 13 April 2023: आरोही के सामने आया अभीर का सच तो सालों बाद करण के सामने आई प्रीता

Tv Serials Update 13 April 2023: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सभी लोग घाट पर पूजा के लिए पहुंचते हैं। आरोही-अभिमन्यु, अक्षरा- अभिनव संग में पूजा पाठ करते हैं ,जिसके बाद सभी लोग गणगौर देवता को पानी में विसर्जित करते हैं। दूसरी तरफ अभीर घर से बिना बताए चला गया है

नई दिल्ली। छोटे पर्दे की दुनिया के पॉपुलर  सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में काफी दोनों को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है।  ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि अक्षरा और आरोही साथ में डांस करती हैं और पूजा करती हैं। अभीर भी घाट पर साथ जाने की बात कहता है लेकिन अभिमन्यु उसे अपने साथ लेकर आता है। वहां अक्षरा का डॉक्टर भी पहुंचने वाला है। वहीं कुंडली भाग्य में करण लुथरा को अपने सामने देखकर राजवीर चौंक जाता है क्योंकि अनजाने में उसने अपने ही भाई को जेल में डाल दिया और उसका पिता उसके सामने खड़ा है। वो रोने लगता है।

ghat pooja

डॉक्टर करेगा अक्षरा की मदद

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सभी लोग घाट पर पूजा के लिए पहुंचते हैं। आरोही-अभिमन्यु, अक्षरा- अभिनव संग में पूजा पाठ करते हैं ,जिसके बाद सभी लोग गणगौर देवता को पानी में विसर्जित करते हैं। दूसरी तरफ अभीर घर से बिना बताए चला गया है। तभी कसौली वाला डॉक्टर घाट पर अभिमन्यु और अक्षरा को  देखता है और अभिमन्यु और आरोही को बताने की कोशिश करता है कि 6 साल पहले वाले केस के माता-पिता कौन हैं। वो इशारा भी करता है लेकिन भीड़ की वजह से अक्षरा-अभिनव दिख नहीं पाते हैं क्योंकि तभी रूही गिर जाती है। जिसके बाद डॉक्टर अक्षरा-अभिनव से मिलता है और बाते करता है। अक्षरा ये सुनकर घबरा जाती है कि कई डॉक्टर अभिमन्यु को सच न बता दें।  अक्षरा डॉक्टर के सामने हाथ-पैर जोड़ती है और नाम नहीं बताने के लिए कहती है। डॉक्टर भी मान जाता है। हालांकि ये सारा सच आरोही सुन लेती है और घबराकर वहां से भाग जाती है।  दूसरी तरफ कायरव अभीर को ढूंढ लेता है और उसे खूब डांटता है लेकिन अभिमन्यु आकर अभीर को बचा लेता है और उसे समझाता है कि मामू डांट नहीं रहे थे, वो आपसे प्यार करते हैं, अब इसलिए। जिसके बाद सभी लोग आरोही को ढूंढते हैं क्योंकि वो रोती हुई वहां से निकल गई। अभिमन्यु परेशान होता है और सभी लोग उसे ढूंढने के लिए निकल जाते हैं।आने वाले एपिसोड में अभिमन्यु और अभिनव में बहस होगी।

RAJVEER

राजवीर वापस लेगा केस

वहीं कुंडली भाग्य में जबरदस्त ट्वीट आने वाला है क्योंकि करण ने प्रीता को उसी मोहल्ले में देख लिया है लेकिन उसे अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होता है. वो प्रीता का पीछा करने की कोशिश करती है लेकिन तब तक प्रीता निकल चुकी है। जिसके बाद बिना ऋषभ को कुछ बताए करण वहां से निकल जाता है। करण घर पहुंचकर बताता है कि वो राजवीर को मना नहीं पाएं। वो राखी से कहता है कि राजवीर को शौर्य को छुड़ाने के लिए राजी नहीं कर सके। ये सुनकर राखी रोने लगती है। जिसके बाद  प्रीता को गुरप्रीत से पता चलता है कि शौर्य के पिता शिकायत वापस लेने के लिए राजवीर से अनुरोध करने आए हैं। प्रीता राजवीर से केस वापस लेने के लिए कहती है। राजवीर ने उसकी बात मानने से इंकार कर दिया। क्योंकि अब शौर्य से बदला लेना ही राजवीर का मकसद है। हालांकि आने वाले एपिसोड में प्रीता के कहने पर राजवीर केस वापस ले लेगा।