newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

फिल्म पुरस्कार समारोह की मेजबानी करेंगे रवि दुबे

रवि ने कहा, “प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2020 की मेजबानी करने के लिए मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह न केवल भारतीय फिल्म उद्योग के अस्तित्व का महिमामंडन करता है बल्कि यह इसके जन्मदिन का भी जश्न मनाता है।”

मुंबई। अभिनेता रवि दुबे दादासाहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2020 की मेजबानी करेंगे। रवि ने कहा, “प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2020 की मेजबानी करने के लिए मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह न केवल भारतीय फिल्म उद्योग के अस्तित्व का महिमामंडन करता है बल्कि यह इसके जन्मदिन का भी जश्न मनाता है।”

Ravi Dubey

उन्होंने आगे कहा, “मेरी राय में, यह केवल एक पुरस्कार समारोह नहीं है। यह दादासाहेब फाल्के जी के प्रति हमारी कृतज्ञता के ऋण को चुकाने का एक छोटा सा प्रयास है। आज उन्हीं की वजह से हम सभी इस इंडस्ट्री में फल-फूल रहे हैं। मैं इस प्रतिष्ठित शाम की भव्यता और सम्मान को बरकरार रखने के लिए अपनी तरह से हर संभव कोशिश करूंगा।”

Ravi Dubey

इस पुरस्कार समारोह को 20 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।