newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sanjay Leela Bhansali : रणबीर कपूर के बाद अब संजय लीला भंसाली आए कोरोना की चपेट में, आलिया भट्ट हुईं क्वारंटाइन

नई दिल्ली। मुंबई में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। ऐसे में फिल्मी सितारे भी इस महामारी से नहीं बच पा रहे हैं। आज खबर आई थी कि बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। जिसके बाद वो होम क्वॉरेंटीन क्वारंटाइन में हैं। अब खबर आ रही है कि मशहूर डायरेक्टर …

नई दिल्ली। मुंबई में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। ऐसे में फिल्मी सितारे भी इस महामारी से नहीं बच पा रहे हैं। आज खबर आई थी कि बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। जिसके बाद वो होम क्वॉरेंटीन क्वारंटाइन में हैं। अब खबर आ रही है कि मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali Corona Positive) का टेस्ट भी कोरोना पॉजिटिव आया है। जिसके बाद फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की शूटिंग भी रोक दी गई है।

खबरों की मानें तो, संजय लीला भंसाली ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। बता दें कि वो इससे पहले मुंबई फिल्म सिटी में आलिया भट्ट और अजय देवगन के साथ फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की शूटिंग कर रहे थे। उनके पॉजिटिव पाए जाने के बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है।

alia bhatt sanjay leela bhansali

रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली के कोरोना पॉजिटिव आने का बाद आलिया भट्ट की भी चिंताए बढ़ गई हैं। गौरतलब है कि भंसाली के साथ वो फिल्म की शूटिंग कर रही थीं और रणबीर के साथ वो फिल्म ब्रह्मास्त्र की प्रमोशन कर रही थीं। जाहिर सी बात है दोनों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद आलिया ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।

आपको बता दें कि बॉलिवुड के कई सितारें कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। अभी तक अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या, आराध्या, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, रणवीर शौरी, कृति सैनन, वरुण धवन, नीतू कपूर, हर्षवर्धन राणे जैसे कई कलाकार इस महामारी की चपेट में आ गए चुके हैं। लेकिन राहत की बात ये है कि सभी ने कोरोना को मात दी।