newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sunny Deol: जब धर्मेंद्र ने दी थी नौकर को गाली, दादी ने नौकर को बुलाकर कही ये बात, सनी देओल ने शेयर किया पुराना किस्सा

Sunny Deol: ये चीजें हमें बहुत प्रभावित करती थी और ये हमारी परवरिश पर असर डालती हैं।  मैं हमेशा कहता हूँ कि एक बच्चा इस बात का सबूत है कि आप कहाँ बड़े होते हैं, आपका परिवार क्या है

नई दिल्ली। गदर-2 के रिलीज के साथ-साथ सनी देओल की धूम भी पूरे देश में मची हुई है। एक्टर लगभग रोजाना ऐसा खुलासा करते हैं कि टॉक ऑफ द टाउन बन ही जाते हैं। हाल ही में एक्टर ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वो कॉलेज के दिनों में खूबसूरत लड़कियों को छेड़ते थे और एक बार लड़की का भाई घर तक पहुंच गया था। अब एक्टर ने अपने पिता और एक्टर धर्मेंद्र को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि धर्मेंद्र घर के स्टाफ के साथ बदसलूकी करते थे। अब ये पूरा माजरा क्या है, आइए जानते हैं

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)


बिजी(दादी) से काफी कुछ सीखा

हाल ही में सनी देओल को द रणवीर शो पर देखा गया, जहां उन्होंने अपने बचपन के दिनों को याद किया और बताया कि उनकी दादी कैसी थी। सनी ने बताया कि उनका बचपन मजेदार था और वह हमेशा खेलते रहते थे और जब वो घर पर देर से लौटते थे तो उनकी मां उनकी पिटाई करती थीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)


एक्टर ने खुलासा किया कि वो अपनी दादी से काफी प्रभावित थे, वो दबंग किस्म की महिला थीं। उनके लिए गलत…गलत ही होता है, चाहे वो कोई भी कर रहा हो।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)


नौकर को दी थी गाली

एक्टर ने आगे कहा कि एक बार पिता नौकर पर गुस्सा कर रहे थे और उन्होंने गुस्से में गाली दे दी..जिसके बाद दादी को बहुत गुस्सा आया। उन्होंने सबसे पहले नौकर को बुलाया और उससे कहा कि अब तू इसे गाली दे…. मतलब को पापा के लिए कह रही थीं। ये चीजें हमें बहुत प्रभावित करती थी और ये हमारी परवरिश पर असर डालती हैं।  मैं हमेशा कहता हूँ कि एक बच्चा इस बात का सबूत है कि आप कहाँ बड़े होते हैं, आपका परिवार क्या है। एक्टर ने ये भी बताया कि खेल की वजह से धर्मेंद्र ने उन्हें खूब पीटा था और उनके गाल पर तीन अंगुलियां छप गई थीं।