newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Akshara Singh: MMS लीक होने के बाद अक्षरा सिंह का एक और वीडियो आया सामने, एक्ट्रेस को इस हाल में देख उड़े फैंस के होश

Akshara Singh: एक्ट्रेस की फिल्मों में उनके जबरदस्त रोमांस के तड़के को खूब पसंद किया जाता है। बीते कुछ दिनों से अक्षरा एक एमएमएस को लेकर सुर्खियों में है। दरअसल, इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा था कि इस वीडियो में जो लड़की नजर आ रही है वो अक्षरा सिंह है।

नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्ट्री की मेगास्टार कही जाने वाली सुपर क़्वीन अक्षरा सिंह को उनके फैंस बिहार की शेरनी कह कर बुलाते हैं। अक्षरा फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के साथ साथ बेहतरीन गायिकी के लिए भी जानी जाती हैं। एक्ट्रेस की फिल्मों में उनके जबरदस्त रोमांस के तड़के को खूब पसंद किया जाता है। बीते कुछ दिनों से अक्षरा एक एमएमएस को लेकर सुर्खियों में है। दरअसल, इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा था कि इस वीडियो में जो लड़की नजर आ रही है वो अक्षरा सिंह है। हालांकि, इस पूरे मामले पर अक्षरा पहले ही प्रतिक्रिया देकर इस वीडियो को फेक बता चुकी हैंं।

इसी बीच अब अक्षरा का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूट्यूब पर हाल ही में अक्षरा का एक और वीडियो सामने आया है।  हर कोई इस वीडियो को देखकर हैरान है। दरअसल, सामने आए इस वीडियो में अक्षरा रोती हुई नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस वीडियो में अक्षरा फिल्म इंडस्ट्री पर नाराज होती हुई भी नजर आ रही हैं। सामने आए इस वीडियो में अक्षरा अपने आंसुओं को पोंछते हुए इंडस्ट्री और कुछ लोगों पर भड़ास निकालती दिख रही हैं। वह कहती हैं, ‘तंग करके रखा है। जो लोग मुझे पसंद करते हैं, वो पसंद करेंगे ही। चाहे मैं जहां पर भी जाऊं, जहां भी काम करूं।’

एमएमएस कांड के बाद अब इस वीडियो को भी तेजी से वायरल किया जा रहा है। कुछ लोगों का मानना है कि यह वीडियो अभिनेत्री के एमएमएस लीक होने के बाद का है। हालांकि, यह सच नहीं है। दरअसल, यह वीडियो दो साल पुराना है। लेकिन इसे अब एमएमएस कांड के बाद अक्षरा की प्रतिक्रिया बता कर वायरल किया जा रहा है।