नई दिल्ली। बिग बॉस 17 में इनदिनों जबरदस्त हंगामें देखने को मिल रहे हैं। शो से फिरोजा खान उर्फ़ खानजादी का पत्ता कट गया है। वो घर से एलिमिनेट हो चुकी हैं। इसके बाद अभिषेक कुमार ने बजर बजाकर किचन के घंटे 27 से 12 करवा दिए। खानजादी के जाने से जहां अभिषेक फूट-फूटकर रोए। अनुराग डोभाल, अंकिता और मन्नारा चोपड़ा की आंखें भी नम हो गईं। अब आज 17 दिसंबर के एपिसोड में आपको ऐश्वर्या और अंकिता की भयंकर लड़ाई देखने को मिलेगी। वहीं आज शो में मुनव्वर फारुखी की एक्स गर्लफ्रेंड की एंट्री भी कराई जाएगी। तो चलिए बताते हैं बिग बॉस के मोहल्ले का हाल विस्तार में…
Reaction of #MannaraChopra 🤣 pic.twitter.com/ELsCNrywFk
— The Khabri (@TheKhabriTweets) December 17, 2023
बिग बॉस का नया ”प्रोमो”
‘बिग बॉस 17’ के आज के एपिसोड का प्रोमो भी अब सामने आ गया है। बता दें कि आज अरबाज खान और सोहेल खान का ‘जस्ट चिल’ सेगमेटं का आखिरी एपिसोड है। अब 23 दिसंबर से वीकेंड का वार सलमान खान के साथ शुक्रवार और शनिवार के बजाए शनिवार और रविवार आएगा। ऐसे में अपने आखिरी एपिसोड में अरबाज और सोहेल पुलिस की वर्दी में नजर आते हैं। वह अंकिता लोखंडे को एक्टिविटी रूम में बुलाकर पूछते हैं ‘कौन है जो खुद के दम पर गेम नहीं खेल पा रहा है?’ अंकिता इस सवाल पर ऐश्वर्या का नाम लेती हैं।
Promo #BiggBoss17 #AnkitaLokhande aur @AishwaryaSharma me bohat bada jhagdha, Kisne kiya poke pic.twitter.com/gc1aHDxKtm
— The Khabri (@TheKhabriTweets) December 17, 2023
अंकिता और ऐश्वर्या में बहस
अंकिता ने ऐश्वर्या को लेकर कहा कि उनका खुद का कोई वजूद नहीं है और न ही अब तक उन्हें नजर आया है। इसके बाद ऐश्वर्या कहती हैं कि ‘मुझे अंकिता का गेम कोई दिखाओ प्लीज। उसे उसका अपना गेम देखने की जरुरत है। उधर अंकिता इस दौरान गार्डन एरिया में बैठी होती हैं तो ऐश्वर्या उनसे कहती हैं कि- ”पति के दिमाग पर नाचने वाली औरत। यूजलेस क्रिएचर।” इस पर अंकिता ने उन्हें जवाब देते हुए कहा कि- ”अब आई अपनी वाली पर ऐश्वर्या।” आगे एक्ट्रेस बोलती हैं कि ”इंडीविज्युएलिटी की स्पेलिंग पहले याद करके मुझे बताइए। आप पहले प्रोफेशनल बनिए। इतनी इनसिक्योर औरत है ये।”
#AyeshaKhan Confronts #MunawarFaruqui
MUNAWAR ACCEPTS DATING HER pic.twitter.com/1ndlrNHbXJ
— The Khabri (@TheKhabriTweets) December 17, 2023
आयशा खान की एंट्री
अंकिता और ऐश्वर्या की इस चिल्लम-चिल्ली के बाद शो में आयशा खान की एंट्री होती है। आयशा ने शो में बतौर वाइल्डकार्ड सदस्य एंट्री ली है, जहां वो मुनव्वर को लेकर तमाम दावे करती हुई नजर आती हैं। वो कहती हैं कि उनका मुनव्वर के साथ एक इतिहास है। उन्होंने शो पर जाने से पहले शादी की बात कही थी। प्रपोज किया था। तो क्या ये सब जो कहा था वो झूठ था? उन्होंने कहा कि उन्हें बस एक माफी चाहिए।
Promo #BiggBoss17 #AnkitaLokhande Vs #Aishwaryasharma aur #AyeshaKhan as wildcard pic.twitter.com/8tkO1RZk5R
— The Khabri (@TheKhabriTweets) December 16, 2023
मुनव्वर ने कुबूली आयेशा को डेट करने की बात!
मुनव्वर फारुखी प्रोमो मे आएशा खान के सामने ये कहते हैं कि- ”हां वो नाजिया को डेट करने का बस दिखावा कर रहे थे” मुनव्वर को आएशा को प्रपोज करने और डेटिंग की बात भी कुबूल करते हैं। इसपर आएशा कहती हैं कि- ”मतलब आप एक साथ डबल डेट कर रहे थे” यहां प्रोमो एन्ड हो जाता है। अब आएशा के आने से और क्या खुलासे होते हैं, ये तो आज रात ही पता चलेगा।