newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhojpuri Video: स्वीमिंग पूल में मस्ती करती नजर आईं अक्षरा सिंह, वीडियो ने उड़ाया इंटरनेट पर गर्दा

Bhojpuri Video: अक्षरा सिंह का ये स्वीमिंग पूल डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अक्षरा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। अक्षरा इस वीडियो में अपनी सहेली के साथ स्विमिंग पूल में जमकर मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं।

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा की मेगास्टार अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए अक्षरा आए दिन अपने फोटो और वीडियो शेयर करती रहती है। फैंस भी अक्षरा की पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते हैं। इन दिनों एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अक्षरा स्विमिंग पूल में मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manisha Rani (@manisharani002)

अक्षरा सिंह का ये स्वीमिंग पूल डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अक्षरा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। अक्षरा इस वीडियो में अपनी सहेली के साथ स्विमिंग पूल में जमकर मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। अक्षरा का ये अंदाज उनके फैंस को काफी पंसद आ रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना माना-नाम है और वो हाल ही में भोजपुरी सिनेमा के मशहूर एक्टर और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू के साथ सावन स्पेशल भोजपुरी सॉन्ग तोहरे खातीर भूखेनि सोमार में नजर आईं थी। कल्लू और अक्षरा का ये गाना रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। रिलीज होने के दो दिन बाद इस गाने को 1,283,937 बार देखा जा चुका है। कल्लू और अक्षरा के इस गाने को सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने में अक्षरा और कल्लू का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।