newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Akshara Singh’s new song Chali Aaiha Gharwa:फौजी पति को विदा करती अक्षरा सिंह, गाना “चली अईहा घरवा” देख नहीं रोक पाएंगे अपने आंसू

Bhojpuri actress Akshara Singh’s new song Chali Aiya Gharwa released: ये गाना अक्षरा नाम की फिल्म का है और आज सुबह ही गाने को रिलीज किया गया है। गाने को प्रियंका सिंह और विकास सोनकर ने गाया है। वही गाने को  Worldwide Channel and Sabrang Film Productions।

नई दिल्ली।भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह जो भी गाना करती है, वो सोशल मीडिया पर छा जाता है। एक्ट्रेस आए दिन नए प्रोजेक्ट्स के साथ आती रहती हैं लेकिन अब एक्ट्रेस की फिल्म का ऐसा गाना रिलीज हुआ है जिसे देखकर आप अपनी आंखों के आंसू नहीं रोक पाएंगे। जी हां….गाना बहुत सारे इमोशंस से भरा है, जिसमें एक पत्नी अपने पति को अपने फर्ज के लिए विदा करती हैं। ये बेहतरीन गाना आज रिलीज हो चुका है। तो चलिए जानते हैं कि गाने में क्या खास है।


फौजी पति को विदा करती अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह का ये गाना आज सुबह रिलीज हुआ है और गाने का नाम है चली अईहा घरवा”। गाने के लिरिक्स और वीडियो दोनों देखकर ही आपकी आंखें नम हो जाएगा। रोना भी तय है क्योंकि एक फौजी अपने घर से विदा ले रहा है, क्योंकि उसे उसका फर्ज बुला रहा है, जबकि दरवाजे की ओट में खड़ी पत्नी यानी अक्षरा सिंह उन्हें दूर से देख रही हैं। अक्षरा के लिए अपने पति को भेज पाना मुश्किल हो रहा है और वो बार-बार यही कर रही हैं-  चली अईहा घरवा”। गाना आपको पुरानी फौजी फिल्मों की याद दिला देगा, जिसमें पत्नियां अपना स्वार्थ भूलकर पति को फर्ज पर विदा करती हैं।


आज सुबह रिलीज हुआ है गाना

ये गाना अक्षरा नाम की फिल्म का है और आज सुबह ही गाने को रिलीज किया गया है। गाने को प्रियंका सिंह और विकास सोनकर ने गाया है। वही गाने को  Worldwide Channel and Sabrang Film Productions। इसी फिल्म का एक और गाना हंसी के खजाना भी दो दिन पहले रिलीज हुआ था, जिसमें वो सूती साड़ी में दिखीं और स्कूल टीचर के अवतार में दिखीं थी। अक्षरा को छोटे बच्चों को पढ़ाते हुए देखा गया था। वीडियो बहुत ही प्यारा था और सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया था।