newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Akshara Singh: बोल्ड कपड़े छोड़ सूती साड़ी में दिखीं अक्षरा सिंह, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक्ट्रेस का नया अवतार

Bhojpuri Actress Akshara Singh’s new song Hansi Ke Khazana released: इस गाने के बाद ये बात तो तय है कि अक्षरा पहले सिर्फ यूथ के दिलों पर राज करती थी लेकिन इस गाने के बाद एक्ट्रेस ने बच्चों के दिल में भी अपनी जगह बना ली है। बता दें कि ये गाना अक्षरा नाम की फिल्म का है।

नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह कभी पंजाबी गानों में अपना अलग अवतार दिखाती हैं, तो कभी भोजपुरी गानों में अलग अवतार में दिखती हैं। अब एक्ट्रेस का नया अवतार और गाना सोशल मीडिया पर छा गया है। ये अवतार देखकर छोटे बच्चे भी खुश हो जाएंगे। जी हां, इस बार अक्षरा खूबसूरत एक्ट्रेस के तौर पर नहीं बल्कि सरकारी टीचर के तौर पर दिख रही हैं और बच्चों को ज्ञान की बातें बता रही हैं। वो कैसे हम आपको डिटेल में बताते हैं।


नए अवतार में अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह का नया नया हंसी के खजाना रिलीज हो चुका है और सोशल मीडिया पर गाने को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। गाने में अक्षरा सूती साड़ी में दिख रही हैं। उन्होंने मांग में सिंदूर, माथे पर बिंदिया और बड़े-बड़े चश्मे लगा रखे हैं। गाने में अक्षरा सिंह छोटे-छोटे बच्चों को पढ़ा रही हैं और बहुत ही इंटरेस्टिंग तरीके से पढ़ा रही हैं। पढ़ाने के साथ-साथ एक्ट्रेस बच्चों को अच्छा ज्ञान भी दे रही हैं। बता दें कि गाने को दो दिन पहले वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी पर डाला गया है और गाना टॉप 10 में ट्रेंड भी कर रहा है, हालांकि अक्षरा का अवतार देखकर फैंस हैरान हैं क्योंकि अभी तक अक्षरा को बोल्ड अवतार में देखा गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)


अक्षरा फिल्म का है गाना

इस गाने के बाद ये बात तो तय है कि अक्षरा पहले सिर्फ यूथ के दिलों पर राज करती थी लेकिन इस गाने के बाद एक्ट्रेस ने बच्चों के दिल में भी अपनी जगह बना ली है। बता दें कि ये गाना अक्षरा नाम की फिल्म का है। फिल्म का प्रोडक्शन कुलदीप श्रीवास्तव और रत्नाकर कुमार ने किया है, जबकि निर्देशन देव पांडेय ने किया है। गाने को अपनी आवाज ममता राउत ने दी है। जिनता अच्छा रिस्पांस गाने को मिला है, उतना ही ज्यादा फिल्म को भी पसंद किया जा रहा है। अगर आपने ये फिल्म नहीं देखी है तो आज ही देख सकते हैं।