newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sonakshi Sinha: समंदर किनारे सोनाक्षी सिन्हा ने खरीदा आलीशान घर, फोटो साझा कर एक्ट्रेस ने लिखा वयस्कता कठिन!

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो साझा की है। इन तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि सोनाक्षी ने अपना नया घर खरीदा है। सोनाक्षी का यह घर लुभावनी समंदर किनारे है जिसकी झलक फोटो में साफ दिखाई दे रहा है। यह तस्वीर काफी सुंदर दिख रहा है।

नई दिल्ली। सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी फिल्म दहाड़ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही है। एक्ट्रेस की फिल्म दहाड़ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। इस फिल्म में सोनाक्षी का एक नया अवतार देखने को मिला। फिल्म में सोनाक्षी पुलिस वाले के रोल में दिखाई दे रही है। सोनाक्षी सिन्हा ने ‘दहाड़’ में सब-इंस्पेक्टर अंजलि भाटी का रोल अदा किया है और सीरीज में उनकी परफॉर्मेंस की लोगों ने काफी तारीफ भी की है। फिल्म की सक्सेज के बाद सोनाक्षी ने फैंस के साथ एक और खुशखबरी शेयर की है। दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा ने अपना नया घर खरीदा है।

सोनाक्षी ने खरीदा नया घर

दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो साझा की है। इन तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि सोनाक्षी ने अपना नया घर खरीदा है। सोनाक्षी का यह घर लुभावनी समंदर किनारे है जिसकी झलक फोटो में साफ दिखाई दे रहा है। यह तस्वीर काफी सुंदर दिख रहा है। फोटो में सोनाक्षी सिन्हा अपने लिविंग रूम में सोफे पर खड़ी दिखाई दे रही है। उनकी यह तस्वीर काफी कूल लग रही है। सोनाक्षी ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने अपने लुक को ब्लैक कैप के साथ कंपलीट किया है।

फोटो फैंस के साथ की साझा

फोटो में सोनाक्षी अपने घर को सजाने की कोशिश कर रही है। इस तस्वीर को साझा करते हुए सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा वयस्कता – कठिन!! सिर पौधों और बर्तनों और रोशनी और गद्दे और प्लेटों और कुशन और कुर्सियों और मेजों, कांटे और चम्मच, सिंक और डिब्बे के साथ घूम रहा है…घर बनाना आसान नहीं है!!! अब अभिनेत्री के इस पोस्ट को देखकर फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। एक यूजर ने लिखा तुम कर सकती हो! लड़कियों को अपने सपनों का घर खरीदना एक ऐसा लक्ष्य है जो हर लड़की को चाहिए होता है। वहीं दूसरे यूजर ने  लिखा इस तरह का वयस्क होना एक आनंद है।