मुंबई। बॉलीवुड में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले जोड़ों में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी है। आलिया ने आज (रविवार) को एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। ऐसे में जब दोनों पेरेंट्स बन गए हैं तो फैंस के बीच उनके बेबी गर्ल की एक झलक पाने के लिए होड़ लगी हुई है। ‘ब्रह्मास्त्र’ फेम एक्ट्रेस ने रविवार (6 जनवरी) को रिलायंस हॉस्पिटल में एक बेटी को जन्म दिया है। आलिया भट्ट के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट करके फैंस को इस बात की न्यूज दी गई है। आलिया भट्ट की डिलीवरी के साथ ही सोशल मीडिया पर उनके बचपन की तस्वीरें भी वायरल होने लग गई हैं।
सभी फैंस को है बेबी गर्ल की पहली तस्वीरों का इंतजार
सोशल मीडिया पर जैसे ही आलिया भट्ट के बेबी गर्ल होने की बात सामने आई वैसे ही फैंस के बीच एक्साइटमेंट एक अलग ही लेवल पर पहुंच गया। फैंस आलिया भट्ट के बचपन की तस्वीरें शेयर करते हुए आपस में बातें कर रहे हैं कि आलिया की बेटी दिखने में कैसी होगी। क्या वह अपनी मां पर गई होगी या फिर अपने पिता पर। आलिया भट्ट के अकाउंट से उनकी डिलीवरी की खबर शेयर करते हुए लिखा गया है कि यह उनके जीवन की अभी तक की सबसे अच्छी खबर है।
उस बीच आलिया के बचपन की तस्वीरें हो रहीं वायरल!
आलिया भट्ट के द्वारा किए गए एक पोस्ट में लिखा गया है कि बेबी आ गई है और वह बहुत जादुई है। हमारा सीना खुशी से फटा जा रहा है। हम माता-पिता बन गए हैं। ढेर सारा प्यार।
बता दें कि आलिया भट्ट बचपन में अभी से भी कहीं ज्यादा क्यूट लगती थीं और अब उनकी डिलीवरी के बाद बच्चे की तस्वीरें सामने आने से पहले फैंस उनके बचपन की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।
View this post on Instagram
आलिया और रणबीर ने इसी साल अप्रैल में शादी की थी। ये शादी आलिया के घर में हुई थी। शादी से पहले आलिया और रणबीर के बीच करीब 5 साल तक अफेयर चला। आलिया और रणबीर की शादी पहले ही हो जाती, लेकिन रणबीर के पिता और मशहूर एक्टर ऋषि कपूर को कैंसर होने और फिर उनके निधन की वजह से शादी की तारीख आगे के लिए खिसका दी गई थी। आलिया अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के प्रमोशन में व्यस्त भी थीं। वो हॉलीवुड की फिल्म ‘द हार्ट ऑफ स्टोन’ में भी काम कर रही हैं।
जानिए कैसे परवान चढ़ा आलिया-रणबीर का प्यार ?
बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की दोस्ती ब्रह्मास्त्र के सेट पर हुई थी, और यहीं से उनका रिश्ता प्यार में बदला और फिर दोनों ने शादी कर ली। हालांकि दोनों के बीच बेटी की खबरें ब्रह्मास्त्र की शूटिंग की शुरुआत में ही आने लगी थी, लेकिन कुछ समय तक दोनों ने इसको अपने फैंस से छिपाकर रखा था।