newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Alia-Ranbir Trolled: “अब बीफ खाने वाले”, रामायण में रणबीर-आलिया के राम-सीता बनने पर भड़के लोग, याद दिला दिए पुराने बयान

Alia-Ranbir Trolled: एक दूसरे यूजर ने लिखा- इस्लामी ब्रिटिश अभिनेत्री आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर उर्फ बिग बीफ लड़के के साथ नीतीश कुमार की #रामायण में हिंदू देवी #सीता माता की भूमिका निभाएंगी।

नई दिल्ली। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस वक्त सोशल मीडिया पर बुरी तरीके से ट्रोल हो रहे हैं। रणबीर और आलिया के पुराने बयानों पर यूजर्स दोनों स्टार्स को खरी-खोटी सुना रहे हैं। कल से ही खबरें आ रही हैं कि नितेश तिवारी के अपकमिंग प्रोजेक्ट में आलिया भट्ट मां सीता, रणबीर कपूर भगवान राम और यश को रावण के किरदार में कास्ट किया गया है। ये खबरें तब से सामने आईं है, जब से आलिया और रणबीर को निर्माता नितेश के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया है। अब आग की तरह खबर सोशल मीडिया पर फैल गई है। यूजर्स आलिया को मां सीता और रणबीर कपूर को भगवान राम के अवतार में हजम नहीं कर पा रहे हैं और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

ranbir-aalia1

दिवाली पर हो सकती है फिल्म की अनाउंसमेंट

पहले खबरें थी कि निर्माता नितेश तिवारी, मधु मंटेना, नमित मल्होत्रा की रामायण में राम और सीता की जोड़ी में रणबीर कपूर और साई पल्लवी दिखने वाली हैं लेकिन अब कहा जा रहा है कि साई को आलिया ने रिप्लेस कर दिया है। हालांकि अभी इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन सोशल मीडिया पर इन खबरों का असर दिख रहा है और यूजर्स आलिया और रणबीर को बुरी तरीके से ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स आलिया और रणबीर को बुरी तरीके से ट्रोल कर रहे हैं और उनके पुराने बीफ वाले बयानों को भी वायरल कर रहे हैं, तो चलिए जानते हैं कि यूजर्स का क्या कहना है।

एक यूजर ने लिखा- बीफ वाले रणबीर कपूर #रामायण में #जयश्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं..सीता की भूमिका सबसे बड़ी नेपो किड आलिया भट्ट ने निभा रही है, यह कॉम्बो अपने आप में एक आपदा है, अब एक और ब्रह्मास्त्र जैसे आपदा शो के लिए तैयार हो जाइए…

एक दूसरे यूजर ने लिखा- इस्लामी ब्रिटिश अभिनेत्री आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर उर्फ बिग बीफ लड़के के साथ नीतीश कुमार की #रामायण में हिंदू देवी #सीता माता की भूमिका निभाएंगी। ये होती है पैसों की ताकत

वहीं कुछ यूजर्स एक्ट्रेस के मां सीता बनने के रोल से खुश भी हैं……………..