newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव, एक्टर ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Allu Arjun:साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने कोरोना को मात दे दी है। 15 दिनों के क्वारंटीन होने के बाद अब उनकी कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई है। ये खबर सुनकर उनके फैंस काफी खुश हैं।

हैदराबाद। साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) कुछ समय पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद बुधवार को उन्होंने अपने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की है, जिसके मुताबिक अब उन्होंने कोरोना को मात दे दी है। 15 दिनों के क्वारंटीन होने के बाद अब उनकी कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई है।

अर्जुन ने ये जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट के जरिए दी है। जिसमें उन्होंने लिखा, “सभी को नमस्कार! मेरा 15 दिनों के क्वारंटीन में रहने के बाद कोविड परीक्षण निगेटिव आया है। मैं अपने सभी शुभचिंतकों और प्रशंसकों को उनकी इच्छाओं और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। हम उम्मीद करते हैं कि इस लॉकडाउन से मामलों को कम करने में मदद मिलेगी। घर में सुरक्षित रहें और सभी के प्यार के लिए धन्यवाद।”

आपको बता दें कि अर्जुन ने 28 अप्रैल को अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। पोस्ट में कोविड पॉजिटिव होने की घोषणा की थी।

उन्होंने लिखा था, “सभी को नमस्कार! मैं कोविड पॉजिटिव हो गया हूं। मैंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है और सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रहा हूं।” उनकी संक्रमित की खबर सामने आते ही उनके फैंस परेशान हो गए थे साथ ही उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे थे।