नई दिल्ली। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते देशभर के सिनेमाघर बंद हो गए थे। ऐसे में सभी ने ओटीटी प्लेटफार्म का रुख कर लिया था। बड़े से बड़े बॉलीवुड और हॉलीवुड स्टार्स ने अपनी फिल्में और सीरीज ओटीटी पर रिलीज की। इस लिस्ट में अमेजन प्राइम वीडियो भी पीछे नहीं है। इस प्लेटफॉर्म पर आपके मनोरंजन के लिए काफी कुछ मिल जाएगा। यहां आपको अपने मनोरंजन के लिए सभी जोनर की फिल्में मिलेगी। जिसमें एक्शन, रोमांस, हॉरर और थ्रिलर मूवी शामिल हैं।
आज रिलीज हुई ‘डायब्बुक: द कर्स इज रियल’ (29 अक्टूबर)
अभिनेता इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म ‘डायब्बुक: द कर्स इज रियल’ 29 अक्टूबर को अमेजन पर रिलीज हो गई है। ‘डायब्बुक: द कर्स इज रियल’ फिल्म इमरान की अपनी पसंदीदा शैली में वापसी का प्रतीक है क्योंकि इस फिल्म में वो निकिता दत्ता और मानव कौल के साथ प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। ये फिल्म सुपरहिट मलयालम फिल्म ‘एज्रा’ (2017) की ऑफिशियल रीमेक है। जिसे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने प्रोड्यूस किया है। वहीं इसका निर्देशन जय कृष्णन ने किया है।
कन्नड़ ओटीटी फिल्म ‘रतन प्रपंच’ इस दिन होगी रिलीज
अमेजॅन प्राइम वीडियो पर कन्नड़ की बड़ी फिल्म ‘रतन प्रपंच’ 22 अक्टूबर को रिलीज होगी। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली ये पहली और सबसे बड़ी कन्नड़ फिल्म होगी। इसमें दाली धनंजय मेन लीज में हैं। जो एक क्रैबी इंश्योरेंस एजेंट है। उनका अलावा इस फिल्म में एक्ट्रेस रेबा मोनिका जॉन, पंजू, उमाश्री और अनु प्रभाकर अहम किरदार है।
आज रिलीज होगी वेंडरलस्ट (16 अक्टूबर)
आज यानी 16 अक्टूबर 2021 को फिल्म वेंडरलस्ट रिलीज हो रही है। इस कॉमेडी फिल्म में कई इमोशन भी देखने को मिलेंगे। फिल्म की कहानी की बात करें तो ये एक विवाहित कपल की कहानी है। जिनका नाम जेनिफर एनिस्टन और रूड जॉर्जिया है।
16 अक्टूबर को रिलीज होगी सरदार ऊधम सिंह
विक्की कौशल फिल्म सरदार ऊधम सिंह की बायोपिक में नजर आएंगे। विक्की फिल्म में ऊधम सिंह का ही रोल निभाएंगे। शूजित सरकार इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। ये फिल्म 16 अक्टूबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
View this post on Instagram