newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

निरहुआ की नजरों की दीवानी हुईं आम्रपाली दुबे, शेयर किया मजेदार वीडियो

नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali dubey) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस के लिए आए दिन मजेदार वीडियो शेयर करती रहती हैं। आम्रपाली कोरोना संक्रमित हो गई थीं, उसके बाद भी वो अपने फैंस को अस्पताल से एंटरटेन कर रही थीं। अब आम्रपाली ने एक नया वीडियो शेयर किया …

नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali dubey) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस के लिए आए दिन मजेदार वीडियो शेयर करती रहती हैं। आम्रपाली कोरोना संक्रमित हो गई थीं, उसके बाद भी वो अपने फैंस को अस्पताल से एंटरटेन कर रही थीं। अब आम्रपाली ने एक नया वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ की आंखों की तारीफ की है। फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

amrapali nirauha

आम्रपाली दुबे ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें निरहुआ पोज देते नजर आ रहे है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में उनकी आंखों की तारीफ करते हुए एक गाना लगाया है। एक्ट्रेस ने लिखा- नजरें… दिनेश लाल यादव आपकी सारी रील्स का जवाब। आई मिलन की रात।

निरहुआ का यह वीडियो दोनों के फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं। एक यूजर ने कमेंट किया-ब्यूटीफुल तो वहीं दूसरे यूजर ने हार्ट वाली इमोजी पोस्ट की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dubey Aamrapali ? (@aamrapali1101)

कुछ समय पहले आम्रपाली दुबे ने निरहुआ के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी। जो पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। फोटो में दोनों एक-दूसरे के बहुत क्लोज हैं। आम्रपाली ने निरहुआ का चेहरा पकड़ा हुआ है और बड़े ही प्यार से उन्हें देख रही हैं। फोटो शेयर करते हुए आम्रपाली मे दिनेश लाल यादव को टैग करते हुए नजर ना लगने वाले इमोजी यूज किया था। आम्रपाली के इस पोस्ट पर दिनेश ने किस वाला इमोजी पोस्ट किया था।