newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

TV Serials Update 4 August 2022: अनिशा बनेगी अक्षरा की भाभी तो अर्जुन प्रीता से कहेगा दिल की बात

TV Serials Update 4 August 2022: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनिशा दुखी है और वो अभि से कहती है कि सब मुझे ही ब्लेम कर रहे हैं। अभि कहता है कि वो हर परिस्थिति में उसका साथ देगा। वहीं दूसरी तरफ कायरव को मिमी और आरोही समझाते हैं कि लड़की ठीक नहीं है

नई दिल्ली। छोटे पर्दे का पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में देखा कि शो में अनिशा की एंट्री होती है जो आते ही कायरव को शादी के लिए प्रपोज करती है। ये देखकर मिमी गुस्सा कहती है और कहती है कि तुम इतने दिन से कहां थी और अचानक शादी की बात करने का क्या मतलब बनता है। वहीं कुंडली भाग्य में राखी अर्जुन को अपने हाथ के बेसन के लड्डू खिलाती है जिसे देखकर अर्जुन इमोशन हो जाता है। अर्जुन अपने लड्डू को छिपा देता है। जिसके बाद उसकी मुलाकात काव्या से होती है। अर्जुन को नहीं पता कि काव्या उसी की बेटी हैं।

अनिशा छिपा रही बड़ा राज

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनिशा दुखी है और वो अभि से कहती है कि सब मुझे ही ब्लेम कर रहे हैं। अभि कहता है कि वो हर परिस्थिति में उसका साथ देगा। वहीं दूसरी तरफ कायरव को मिमी और आरोही समझाते हैं कि लड़की ठीक नहीं है। उसका कोई भरोसा नहीं है। वो कब भाग जाए और कब चली आए। आरोही भी मिमी का सपोर्ट करती है लेकिन कायरव कुछ नहीं बोलता है। वहीं अभि एक पौधा लगाता है और उसका नाम अभिरा रखता है। दोनों पौधे के अपने प्यार से सींचने का संकल्प लेते हैं। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि गोयनका परिवार अनिशा का हाथ मांगने के लिए घर आता है।

अर्जुन से मुंह से निकलेगा सच

वहीं कुंडली भाग्य में अर्जुन अपनी दादी के साथ क्वालिटी टाइम बिता है। तभी पार्टी शुरू होती है और ऋषभ और प्रीता दोनों साथ में कपल डांस करते हैं जिसे साथ देखकर अर्जुन जल भुनकर राख हो जाता है और प्रीता को ताना मारने के लिए पहुंच जाता है। प्रीता को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आती। अर्जुन करण की तरह प्रीता की टेढ़ी बिंदी को ठीक करता है। प्रीता गुस्से से कहती है कि हाथ लगाने की हिम्मत कैसे हुआ। अर्जुन कहता है कि उसे टेढ़ी बिंदी बिल्कुल पसंद नहीं है। प्रीता सीधा सीधा पूछती है कि तुम्हें क्या चाहिए..अर्जुन कहता है तुम..। ये सुनकर प्रीता शॉक्ड रह जाती है।