newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tv Serials Update 21 Dec 2022: अक्षरा के सामने आएगा आरोही का एक और षड्यंत्र तो मुसीबत में पूरा लूथरा परिवार

Tv Serials Update 21 Dec 2022: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि मंजरी अक्षरा को इवेंट करने से मना करती है लेकिन अभिमन्यु मां की बात को काटकर जाने के लिए कहता है। उधर नील बहुत परेशान है, उसे बार-बार आरोही का दिया धोखा याद आ रहा है।

नई दिल्ली। छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि मंजरी नील के जन्मदिन की तैयारियों में लगी है और अक्षरा और अभि से कहती है कि इस बार दोगुनी खुशी के साथ नील का बर्थडे मनाएंगी। अक्षरा को इवेंट करने के लिए कॉल करता है लेकिन वो मना कर देती है। वहीं कुंडली भाग्य में ऋषभ  प्रीता और काव्या को बचाने के लिए दूसरे देश भेजने का प्लान कर रहा है। प्रीता ऋषभ से नई जगह पर शिफ्ट होने के बारे में बात करती है जो उसे नहीं लगता कि यह एक अच्छा ऑप्शन है लेकिन ऋषभ उसे समझाता है कि दोनों के जाने के बाद अर्जुन को खुद ऋषभ का सामना करना पड़ेगा।

अक्षरा के सामने आएगा आरोही का एक और षड्यंत्र

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि मंजरी अक्षरा को इवेंट करने से मना करती है लेकिन अभिमन्यु मां की बात को काटकर जाने के लिए कहता है। उधर नील बहुत परेशान है, उसे बार-बार आरोही का दिया धोखा याद आ रहा है। तभी हर्ष और अभिमन्यु दोनों ही उसे संभालने के लिए आ जाते हैं। नील अभिमन्यु से कहता है कि उसे आरोही से रिश्ता नहीं रखना है और वो खुद परिवार को सच बताने वाला है।अभिमन्यु अक्षरा को सारी बात बताता है,जिसके बाद अक्षरा कहता है कि अगर तुम्हें कभी मुझमें या बच्चों में से किसी एक को चुनना पड़े तो बच्चों को चुनना। अभिमन्यु अक्षरा की बात को काट देता है। अगले दिन नील के जन्मदिन की पूजा रखी जाती है जहां आरोही भी पहुंचती है। आरोही अक्षरा से कुछ बात करने की कोशिश करती है लेकिन वो मना कर देती है जिसके बाद अक्षरा के पास डॉक्टर का फोन आता है और वो घबरा जाती है।

luthra family

मुसीबत में लूथरा परिवार

वहीं कुंडली भाग्य में ऋषभ समीर से अर्जुन के बारे में बात करता है कि वो अर्जुन को जल्दी ही जमीन पर ले आएगा और अपने परिवार को बचा लेगा।उसी समय, मैनेजर ऋषभ के पास आता है और उसे बताता है कि उसका इन्वेस्टिगेटर उससे मिलने आया है। ऋषभ को लगता है कि इन्वेस्टिगेटर उसके लिए खबर लेकर आया है। वो बताता है कि अर्जुन को उन्होंने एयरपोर्ट पर देखा है। ये खबर सुनकर ऋषभ चौंक जाता है।दूसरी ओर, आतंकवादी उसी फ्लाइट में बैठा है जिसमें प्रीता उसके जल्द उड़ान भरने का इंतजार कर रही है।