newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Raj Kundra: और बढ़ेगी राज कुंद्रा की मुसीबत, पुलिस को ऑफिस में मिला सीक्रेट लॉकर, क्रिप्टोकरंसी से जुड़े कई कागजात जब्त

Raj Kundra: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को 19 जुलाई की रात को शहर की पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया था। इससे पहले राज के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था।

नई दिल्ली। अश्लील फिल्मों के निर्माण के साथ ही कई प्लेटफॉमर्स में इसे प्रसारित करने के मामले में गिरफ्तार हुए बिजनेसमैन राज कुंद्रा इस वक्त सलाखों के पीछे है। हर दिन के साथ ही उनके इस मामले में पर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। बीते दिन मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा के ऑफिस पर दोबारा छानबीन की तो पुलिस को एक छुपा हुआ लॉकर मिला। बताया जा रहा है इस लॉकर के अंदर कई सारे कागजात हैं। जिन्हें अब पुलिस ने जब्त कर लिया है। फिलहाल कुंद्रा 27 जुलाई तक के लिए पुलिस हिरासत में हैं।

raj kundra..

बताया जा रहा है, शनिवार को मुम्बई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंधेरी वेस्ट में स्थित राज कुंद्रा के दफ्तर वियान कंपनी में फिर से तलाशी के लिए पहुंचे थे जहां उन्होंने एक लॉकर को जब्त किया है। कहा जा रहा है इस लॉकर के ऑफिस में छुपाकर रखा गया था। इस लॉकर से बिजनेस, क्रिप्टोकरंसी से जुड़े बहुत से कागजात बरामद होने की खबर भी सामने आ रही है।

raj-kundra-and-shilpa-shetty

19 जुलाई को गिरफ्तार किए गए थे राज कुंद्रा

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को 19 जुलाई की रात को शहर की पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया था। इससे पहले राज के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था।