newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Arvind Trivedi Death: रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का निधन, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Arvind Trivedi Death: टीवी जगत के लोकप्रिय धारावाहिक शो रामायण में रावण का किरदार निभा चुके एक्टर अरविंद त्रिवेदी का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है। कहा जा रहा है कि बीती रात उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया जिस वजह से उनकी मौत हो गई है।

नई दिल्ली। टीवी जगत के लोकप्रिय धारावाहिक शो रामायण में रावण का किरदार निभा चुके एक्टर अरविंद त्रिवेदी का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है। कहा जा रहा है कि बीती रात उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया जिस वजह से उनकी मौत हो गई है। उनके भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने उनकी मौत होने की पुष्टि की है, कहा जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वहीं बीती रात अचानक तबीयत खराब होने की वजह से उनकी मौत हो गई। अरविंद त्रिवेदी ने रामानंद सागर की रामायण में रावण का किरदार निभाया था। जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया था।

trivedi

मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

अरविंद त्रिवेदी का अंतिम संस्कार मुंबई के दहानुकरवाड़ी श्मशान घाट में किया जाएगा। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे, लेकिन बीती रात हार्ट अटैक आने की वजह से उनका निधन हो गया। ‘रामायण’ के शो में रावण का किरदार निभाकर अरविंद ने लोगों को ना सिर्फ अपना दिवाना बनाया बल्कि उन्हे खूब सराहना भी मिली थी। उन्होंने टीवी धारावाहिक ‘विक्रम और बेताल’ में भी काम किया था। उनका यह शो भी छोटे पर्दे पर लंबे समय तक छाया रहा।

बताया गया है कि अरविंद त्रिवेदी का जन्म मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत गुजरात के रंगमंच से की थी। उनके भाई उपेंद्र त्रिवेदी भी गुजराती सिनेमा का चर्चित नाम रहे हैं और गुजराती फिल्मों में एक्टिंग भी कर चुके हैं। धार्मिक और सामाजिक फिल्मों से अरविंद त्रिवेदी को गुजराती दर्शकों में अपनी अलग पहचान मिली। जहां उन्होंने 40 सालों तक योगदान दिया। अपने शानदार अभिनय के चलते उन्हे कई पुरस्कार भी मिल चुके थे।