newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Aryan Khan Bail: 28 दिन बाद रिहा हुए शाहरुख खान के लाडले आर्यन

Aryan Khan Bail: मुंबई क्रूज ड्रग्स केस (Drugs Case) में फंसे आर्यन खान (Aryan Khan) को 28 अक्टूबर को जमानत मिल गई थी। 28 दिन बाद आर्यन रिहा हो गए हैं।

मुंबई। मुंबई क्रूज ड्रग्स केस (Drugs Case) में फंसे आर्यन खान (Aryan Khan) 30 अक्टूबर को जेल से रिहा हो गए हैं। लगभग 28 दिन बाद वो जेल से बाहर आए हैं। उन्हें आर्थर रोड जेल लेने शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बॉडीगार्ड पहुंचे। बता दें कि 28 अक्टूबर को जमानत मिल गई थी। लेकिन उनकी रिहाई की प्रक्रिया के चलते उन्हें जेल से बाहर आने में वक्त लगा। पहले खबर आ रही थी कि खुद शाहरुख खान अपने बेटे को रिसीव करने आर्थर रोड जेल पहुंचेगे लेकिन बाद में उनके बॉडीगार्ड रवि आर्यन को लेने पहुंचे।

Aryan and Shahrukh

आर्यन खान शनिवार को जेल से रिहा हो गए हैं। उनके साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की भी आर्थर रोड जेल से रिहाई हो गई है। शुक्रवार की शाम से ही शाहरुख खान के घर में खुशी का माहौल है।


आर्यन के साथ उनके साथियों को मिली जमानत

आर्यन खान के साथ उनके दोनों साथी मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट की भी रिहाई हो गई है। बता दें कि शाहरुख खान आर्यन के रिहा होने से पहले आर्थर रोड जेल के पास एक फाइव स्टार होटल में ठहरे हुए थे। अब आर्यन की रिहाई के बाद वो मन्नत पहुंचे हैं।

जूही चावला ने ली आर्यन की जमानत

आर्यन खान की जमानत जूही चावला ने ली। बता दें कि वो बचपन से आर्यन को जानती हैं। शाहरुख के वकील ने कहा कि जूही चावला बचपन से ही आर्यन को जानती हैं। दोनों के परिवारिक और प्रोफेशनल रिश्ते हैं। यही कारण है कि जूही चावला ने आर्यन खान की जमानत ली है। बता दें कि आर्यन का विस्तृत बेल ऑर्डर करीब पांच पेज का है। जिसके मुताबिक, आर्यन और उनके दोनों साथियों को एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत मिली है। इसके साथ ही उन्हें कुछ शर्तों का पालन भी करना होगा।

आर्यन खान की रिहाई पर आर्थर रोड जेल के अधीक्षक नितिन वायचल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है- ”उसके साथ बाकी जितने कैदियों के बेल ऑर्डर आए हैं, उनके साथ उसे छोड़ा जाएगा। 10-12 बजे तक छूट जाएगा। रिहाई के आदेश मिल गए हैं, प्रकिया चल रही है।”

शाहरुख खान के घर के बाहर जश्न

आर्यन खान की रिहाई की खबर सुन उनके परिवार और फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। उनके घर में उत्सव का माहौल है। वहीं फैंस ने शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर जमा होना शुरू कर दिया। सभी आर्यन को वेलकम करने के लिए तैयार हैं।

aryan khan

इसी बीच उनके घर के बाहर एक साधू बाबा भी पहुंच गए हैं, जो आर्यन के लिए हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।