newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Neha Marda:10 साल बाद मां बनी बालिका वधू की गहना, प्री-मिच्योर बच्ची को दिया जन्म

Neha Marda: नेहा ने बीते हफ्ते पहले एक बड़े मीडिया हाउस से बातचीत में बताया था कि उनकी प्रेग्नेंसी में कुछ दिक्कतें आ रही हैं। ब्लड प्रेशर की दिक्कत काफी बढ़ती जा रही है।

नई दिल्ली। बालिका वधू में गहना का किरदार निभाकर सबका दिल जीतने वाली टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा (Neha Marda) के घर खुशखबरी आई है। उन्होंने एक नन्ही सी बच्ची को जन्म दिया है। कल ही कुछ परेशानियों की वजह से एक्ट्रेस को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके  बाद उन्होंने प्यारी सी परी को जन्म दिया है, हालांकि ये बेबी प्री-मिच्योर है। कहा जा रहा है कि बच्ची को कुछ दिनों तक अस्पताल में ही रखा जाएगा। खबर सामने आने के बाद से ही फैंस के बीच खुशी की लहर है।

neha

 प्री-मिच्योर है नेहा की बेटी

नेहा ने बीते हफ्ते पहले एक बड़े मीडिया हाउस से बातचीत में बताया था कि उनकी प्रेग्नेंसी में कुछ दिक्कतें आ रही हैं। ब्लड प्रेशर की दिक्कत काफी बढ़ती जा रही है। 5वें महीने में भी ब्लड प्रेशर की समस्या हो रही थी। नेहा ने बताया था कि उन्हें पहले से महसूस हो रहा था कि कुछ दिक्कतें आने वाली हैं। जिसको ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपनी हेल्थ का पूरा-पूरा ध्यान रखा और अब एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neha Marda (@nehamarda)


फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं नेहा

नेहा ने कल सोशल मीडिया के जरिए अस्पताल में भर्ती की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। उन्होंने अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए फोटो पोस्ट की थी और फैंस से उनके लिए प्रे करने की गुजारिश की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था- अपनी गर्भावस्था यात्रा के इस अंतिम चरण में जल्द ठीक होने का इंतजार कर रही हूं..मुसे उस एक शक्ति पर पूरा विश्वास है..श्री शिवाय नमस्त्युभ्यम। इस पोस्ट के बाद फैंस भी एक्ट्रेस के लिए दुआ करने लगे। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- सब ठीक होगा, अच्छा होगा…आप जल्द खुशखबरी के साथ लौटेंगी। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- गेट वेल सून। बता दें कि नेहा ने शादी के 10 साल बच्ची को जन्म दिया है।