newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

#Bellbottom: अक्षय कुमार की फिल्म ‘बेल बॉटम’ इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक, वाणी कपूर का लुक मचाएगा धमाल

#Bellbottom: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बेल बॉटम’ (Bell Bottom) को लेकर काफी समय से चर्चा में हैं। अब फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बेल बॉटम’ (Bell Bottom) को लेकर काफी समय से चर्चा में हैं। उनकी ये फिल्म मल्टीस्टारर होगी। जब से इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया है तब से फिल्म का क्रेज काफी बढ़ गया है। अब इस फिल्म को लेतर लेटेस्ट अपड़ेट आई है। इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। जिसे लेकर फैंस जबरदस्त रिस्पॉन्स दे रहे हैं।

akshay kumar bell bottom

ये फिल्म इसी साल मई में रिलीज होगी। अक्षय ने इस फिल्म की शूटिंग कोरोना के बीच शुरू की थी। अब इसकी रिलीज डेट सामने आने से हर कोई खुश है। ‘बेल बॉटम’ थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार और वाणी कपूर के अलावा हुमा कुरैशी, लारा दत्ता और आदिल हुसैन नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 28 मई को सिमेनाघरों में दस्तक देगी।

akshay kumar bell bottom

इससे पहले ये फिल्म 2 अप्रैल 2021 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कुछ कारणों के चलते इस फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया था। इतना ही नहीं इसी दिन सलमान खान की फिल्म राधे और जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते 2 रिलीज होने वाली है। इस दिन तीन बड़ी फिल्मों का क्लैश होगा।

रंजीत एम. तिवारी द्वारा निर्देशित ‘बेलबॉटम’ एक स्पाई थ्रिलर है। इस फिल्म की पटकथा असीम अरोड़ा और परवेज शेख ने लिखी है। खास बात ये है कि इस फिल्म की शूटिंग सिर्फ 35 दिनों में पूरी कर ली गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vaani Kapoor (@_vaanikapoor_)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vaani Kapoor (@_vaanikapoor_)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vaani Kapoor (@_vaanikapoor_)