newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tv Actors Divorce: टीवी के वो कपल्स जिनका रिश्ता बना बोझ, कोई 8 महीने तो कोई 9 साल बाद हुआ अलग

Tv Actors Divorce: हाल के दिनों में सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी पत्नी चारु असोपा का तलाक सुर्खियों में हैं। दोनों की शादी को  साल भर से ज्यादा हुआ है लेकिन अब ये रिश्ता दोनों के लिए बोझ बन गया है। ये पहला रिश्ता नहीं है जो टूटने की कगार पर है।

नई दिल्ली। शादी का रिश्ता बेहद पवित्र होता है लेकिन जरूरी नहीं है कि हर केस में ये रिश्ता लंबा चले। कुछ रिश्ते चांद तक चल जाते हैं जबकि कुछ रिश्ते शाम तक भी नहीं चल पाते हैं। हमारे कहने का सीधा मतलब है कि आज कल डिवोर्स के केस ज्यादा बढ़ रहे हैं। हाल के दिनों में सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी पत्नी चारु असोपा का तलाक सुर्खियों में हैं। दोनों की शादी को  साल भर से ज्यादा हुआ है लेकिन अब ये रिश्ता दोनों के लिए बोझ बन गया है। ये पहला रिश्ता नहीं है जो टूटने की कगार पर है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही टीवी कपल के बारे में बताएंगे जो सोशल मीडिया पर देखने में काफी लवी-डवी टाइप के थे लेकिन असल जिंदगी में उनका रिश्ता सुतली के जैसा कच्चा था।

राखी सावंत का अपने एक्स हसबैंड रितेश से भी रिश्ता लंबा नहीं चला था। पहले उन्होंने अपनी शादी को सबसे छिपा कर रखा था लेकिन बाद में राखी ने रितेश पर गंभीर आरोप लगाए थे। दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं टिक पाया।

7 साल बाद अलग हुए निशा-करण

पिछले साल निशा रावल और करण मेहरा का तलाक काफी चर्चा में रहा था। निशा ने करण पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। हालांकि दोनों काफी काफी लंबे समय तक चला था। दोनों अब तलाक के चुके हैं।


करण सिंह ग्रोवर और एक्ट्रेस श्रद्धा निगम का रिश्ता भी लंबा नहीं टिका। करण ने तीन शादी की। श्रद्धा निगम से तलाक लेने के बाद एक्ट्रेस ने टीवी एक्ट्रेस जेनिफर से शादी की। उसके बाद जेनिफर से तलाक लेकर अब एक्टर बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं।

पॉपुलर टीवी कपल आमिर अली और संजीदा शेख ने भी शादी के नौ साल तलाक ले लिया है। ‘नच बलिए’ शो में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था।