newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bharti Singh:12 दिन के बच्चे को घर छोड़ काम पर वापसी के लिए भारती सिंह को मिले लोगों के ताने, कहा- इतने पैसों…

Bharti Singh: भारती सिंह ने हाल ही में बताया कि डिलीवरी के 12 दिन बात काम पर लौटना उनके लिए कितना बुरा साबित हुआ है। एक बड़े टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में भारती सिंह ने उन सभी टिप्पणियों का जिक्र किया जो उन्हें सुनने के लिए मिली। भारती ने बताया कि लोगों की तरफ से इस चीज को लेकर बहुत गंदा रिस्पांस मिल रहा है।

नई दिल्ली। छोटे पर्दे की पॉपुलर कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया 3 अप्रैल को माता-पिता बन चुके हैं। बच्चे के आने के बाद दोनों स्टार्स ही पैरंटहुड को एंजॉय कर रहे हैं। 3 अप्रैल को बच्चे को जन्म देने के बाद भारती सिंह ने फैंस को इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। भारती सिंह ने अपनी और हर्ष की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी और लिखा था- बेबी बॉय। हाल ही में खबरें आई थीं कि भारती सिंह वापस काम पर लौट चुकी हैं। कॉमेडियन 12 दिन के बच्चे को घर छोड़कर काम पर वापस आई थीं। हालांकि इस बात के लिए भारती सिंह को लोगों के ताने सुनने पड़ रहे हैं। लोग भारती पर गंदे-गंदे कमेंट्स कर रहे हैं।

लोगों ने मारे गंदे-गंदे ताने

भारती सिंह ने हाल ही में बताया कि डिलीवरी के 12 दिन बात काम पर लौटना उनके लिए कितना बुरा साबित हुआ है। एक बड़े टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में भारती सिंह ने उन सभी टिप्पणियों का जिक्र किया जो उन्हें सुनने के लिए मिली। भारती ने बताया कि लोगों की तरफ से इस चीज को लेकर बहुत गंदा रिस्पांस मिल रहा है। लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं। लोग कहते हैं कि कितनी भी क्या पैसों की जरूरत पड़ गई जो 12 दिन के बच्चे को छोड़ दिया। भारती ने आगे बताया कि मैं अकेली नहीं हूं जिसने पूरी प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के बाद काम किया। रेड लाइट पर कई ऐसी औरतें आपको मिल जाएंगी जो मुझसे भी ज्यादा मेहनत करती हैं।

कैमरे से बच्चे पर रखती है पूरी नजर

भारती ने आगे बताया कि मैं काम पर भी अपने बच्चे पर पूरी नजर रखती हूं। वो हिलता भी है तो उसकी नोटिफिकेशन मेरे पास आती है।मैं लगातार कैमरा घूमा-घूमा कर उसको देखती रहती हूं। हमारे पास ये सुविधा है लेकिन उन मांओं को कितनी बेचैनी रहती होगी जो किसी और के भरोसे उनको छोड़कर जाती होंगी। गौरतलब है कि भारती ने 3 अप्रैल को बच्चे को जन्म दिया था और वर्क कमिटमेंट के चलते उन्हे जल्दी ही काम पर वापसी करनी पड़ी।