newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Koffee with Karan ep 3 teaser: ट्विंकल को छोड़ दूसरी एक्ट्रेस को गोद में लिए झूलते दिखे अक्षय कुमार, देखकर जल-भुन जाएंगी एक्ट्रेस

Koffee with Karan ep 3 teaser: इससे पहले शो के पहले एपिसोड में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को देखा गया था। ये शो इतना ज्यादा मजेदार था कि शो ने ओटीटी के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। वहीं दूसरे एपिसोड में जान्हवी कपूर और सारा अली खान नजर आई थी।

नई दिल्ली। कॉफी विद करण सीजन-7 का आगाज हो चुका है। सीजन 7 के तीसरे एपिसोड में एक्टर अक्षय कुमार और सामंथा रूथ प्रभु नजर आने वाले हैं। इससे पहले शो के पहले एपिसोड में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को देखा गया था। ये शो इतना ज्यादा मजेदार था कि शो ने ओटीटी के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। वहीं दूसरे एपिसोड में जान्हवी कपूर और सारा अली खान नजर आई थी। जहां दोनों अदाकारों ने अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ  दोनों के बारे में खुलकर बात की। अब तीसरे एपिसोड में अक्षय कुमार समांथा के साथ मस्ती करते नजर आने वाले हैं।

सामने आया मजेदार प्रोमो

एपिसोड में आप देखेंगे कि कैसे अक्षय कुमार और समांथा अच्छे दोस्त बन गए हैं। दोनों के बीच की बॉन्डिंग साफ देखी जा सकती हैं। अक्षय कुमार समांथा को गोद में उठाए एंट्री करते हैं। दरअसल शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसे देखने के बाद फैंस का एक्साइटमेंट लेवल काफी बढ़ गया है। शो में करण समांथा ने उनके तलाक के बारे में भी बात करते हैं। उसका जवाब देते हुए समांथा कहती है कि शादियों के अनहैप्पी होने के पीछे सबसे बड़ा कारण करण जौहर हैं।क्योंकि हमेशा उनकी फिल्मों में अच्छा-अच्छा दिखाया जाता है और असल जिंदगी में ऐसा कुछ नहीं होता है।  इस पर अक्षय कुमार भी एक्ट्रेस का सपोर्ट करते हैं ।

बीते साल अलग हो गए थे समांथा-नागा

बता दें कि समांथा और चैतन्य पिछले साल अलग हो गए थे। खबरें ये भी हैं कि नागा चैतन्य शोभिता धूलिपाला को डेट कर रहे हैं। हालांकि अभी तक दोनों की तरफ से रिश्ते को लेकर कोई मुहर नहीं लगी है। शो में करण अक्षय से पूछते हैं कि अगर वो ऑस्कर में विल स्मिथ की जगह होते तो क्या करते और कॉमेडियन क्रिस रॉक ने उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना का मजाक उड़ाया था। इस पर एक्टर कहते हैं कि मुझे उनके अंतिम संस्कार के लिए पे करना होता।