newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhojpuri Movies on OTT : भोजपुरी की वो रिकॉर्डतोड़ फिल्में जो ओटीटी पर हैं मौजूद, फ्री में उठा सकते हैं लुफ्त

Bhojpuri Movies on OTT: ओटीटी पर हर भाषा की फिल्म रिलीज होती है, जिसमें हिंदी, मलयालम से लेकर कन्नड़ शामिल हैं लेकिन अगर आप भोजपुरी सिनेमा के फैन हैं तो हम आपके लिए भोजपुरी की इन फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें आप ओटीटी के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर फ्री में देख सकते हैं।

नई दिल्ली। ओटीटी पर हर रोज कुछ न कुछ नया आता है, जो दर्शकों को एंटरटेन करता है। ओटीटी पर हर भाषा की फिल्म रिलीज होती है, जिसमें हिंदी, मलयालम से लेकर कन्नड़ शामिल हैं लेकिन अगर आप भोजपुरी सिनेमा के फैन हैं तो हम आपके लिए भोजपुरी की इन फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें आप ओटीटी के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर फ्री में देख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि वो कौन सी फिल्में हैं।

1. Maai Pride of Bhojpuri– माई फिल्म बीते साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, अगर ये फिल्म आपने नहीं देखी है तो आप इसे जियो सिनेमा पर देख सकते हैं। फिल्म में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे लीड रोल में हैं।

2.बेवफा सनम– पवन सिंह की बेवफा सनम साल 2020 की रिकॉर्डतोड़ फिल्म थी, जिसमें एक्शन से लेकर भरपूर प्यार था। फिल्म को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

3. खिलाड़ी– प्रदीप पांडेय उर्फ पिंटू की फिल्म खिलाड़ी भी रिकॉर्डतोड़ फिल्म रही थी। ये फिल्म यूट्यूब के साथ-साथ जियो सिनेमा पर भी मौजूद है।

4. आज भी जीने की तमन्ना है– भोजपुरी फिल्म आज भी जीने की तमन्ना है..आपको जियो सिनेमा पर मिल जाएगी, जिसमें पवन सिंह एक्शन का तड़का लगाते दिखे हैं।

 

5. तुझे देखा तो ये जाना सनम– अगर कुछ रोमांटिक देखना चाहते हैं तो आप खेसारी लाल यादव की ये फिल्म देख सकते हैं। जो   जियो सिनेमा पर मिल जाएगी।


6. कभी खुशी कभी गम– ये शाहरुख खान वाली नहीं बल्कि आम्रपाली दुबे की फिल्म है, जिसमें उनके साथ प्रदीप पांडेय उर्फ पिंटू दिख रहे हैं। इसे भी जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।