newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

इन भोजपुरी सुपरस्टार्स की पढ़ाई जान हो जाएंगे हैरान, कोई 10वीं तक ही है पढ़ा तो किसी ने की है ग्रेजुएशन

Bhojpuri Actors Education : अगर आप भी भोजपुरी गानों और फिल्मों में रूची रखते हैं तो यकीनन इन सभी स्टार्स के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते होंगे कि इनके नए गाने कौन कौन से हैं, इनका बैकग्राउंड क्या है, इनका पहला गाना कौन सा था, ऐसा तमाम सवाल मन में उठते ही होंगे। तो चलिए आज आपको इस खबर के माध्यम से बताएंगे की भोजपुरी के स्टार्स ने कितनी शिक्षा ग्रहण की है

नई दिल्ली । भोजपुरी गानो और फिल्मों की दिवानगी आज के समय में सिर्फ यूपी बिहार तक ही सीमित नहीं है। इनकी लोकप्रियता देश और विदेशों तक भी फैल चुकी है और इसी का नतीजा ये हैं कि भोजपुरी गाने हमेशा ट्रेंड में बने रहते हैं। भोजपुरी इंटस्ट्री में पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, निरहुआ, अम्रपाली दुबे, रानी, समेत तमाम ऐसे स्टार्स हैं जिनके लाखों करोड़ो में फैन फॉलोविंग है। बता दें इनके गाने या फिल्में जब भी रिलीज किए जाते हैं तो लोग इसको इतना सुनते और देखते हैं कि कुछ ही घंटो या दिनो में उसको हिट करवा देते हैं। वैसे अगर आप भी भोजपुरी गानों और फिल्मों में रूची रखते हैं तो यकीनन इन सभी स्टार्स के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते होंगे कि इनके नए गाने कौन कौन से हैं, इनका बैकग्राउंड क्या है, इनका पहला गाना कौन सा था, ऐसा तमाम सवाल मन में उठते ही होंगे। तो चलिए आज आपको इस खबर के माध्यम से बताएंगे की भोजपुरी के स्टार्स ने कितनी शिक्षा ग्रहण की है, मतलब वो कितने पढ़े लिखे हैं।

पवन सिंह

तो इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की, आज के समय में इनका कौन नहीं जानता होगा। इनके गाने, फिल्में, दर्शको को इनता पसंद आते हैं कि जिसकी कोई सीमा ही नहीं है। लेकिन आपको पता है कि पवन सिंह केवल दसवीं तक पढ़े हुए हैं।

khesari lal yadav

खेसारी लाल यादव

अब बात करते हैं भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव की। खेसारी लाल यावद ने अपनी मेहनत और लगन से ये मुकाम हासिल किया है। बता दें खेसारी भी 10वीं के बाद आगे की पढ़ा नहीं कर पाए थे।

रवि किशन

भोजपुरी के पोस्टर बॉय और गोरखपुर से मैजूदा सांसद रवि किशन किसी परिचय के मोहताज नहीं है। रवि किशन ने सिर्फ बारहवीं तक की ही पढ़ाई की है।

मनोज तिवारी

बीजेपी के सांसद, एक्टर और गायक मनोज तिवारी ने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की है। बता दें इन्होंने अपना ग्रेजुएशन हिंदी भाषा में किया है।

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ

देखिए दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने फिल्मों और गानों में तो अपने झंडे गाड़े हैं, लेकिन पढ़ाई में वो कुछ खास नहीं कर पाए हैं। निरहुआ केवल 12वीं तक ही पढ़ हुए हैं।

अम्रपाली दुबे

भोजपुरी की स्टार कलाकारा अम्रपाली दुबे पढ़ाई के मामले में अच्छी है। मतलब उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई पूरी की हुई है।

रानी चटर्जी

रानी  चटर्जी उन भोजपुरी की कलाकरों में से हैं जिन्होनें अपने दम पर एक अलग जगह बनाई है। इनके नाम का सिक्का भोजपुरी सिनेमा पर चलता है। इन्होंने अपनी पढ़ाई मुंबई से पूरी की है और वो मुंबई यूनिवर्सिटी से ही ग्रेजुएट हैं।