newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bigg Boss 14 : बिग बॉस के घर में हो रहा घमासान युद्ध, अभिनव के प्यार में राखी ने पार की सारी हदें

बिग बॉस का 14वां (Bigg Boss 14) सीजन हर रोज मजेदार होता जा रहा है। बुधवार के एपिसोड में घर के कंटेस्टेंट एक-दूसरे से भिड़ते हुए नजर आएं। एक तरफ निक्की तंबोली, विकास गुप्ता और देवोलीना भट्टाचार्जी की जमकर लड़ाई हुई तो दूसरी तरफ अभिनव के प्यार में राखी ने सारे हदें पार कर दी है।

मुंबई। बिग बॉस का 14वां (Bigg Boss 14) सीजन हर रोज मजेदार होता जा रहा है। बुधवार के एपिसोड में घर के कंटेस्टेंट एक-दूसरे से भिड़ते हुए नजर आएं। एक तरफ निक्की तंबोली, विकास गुप्ता और देवोलीना भट्टाचार्जी की जमकर लड़ाई हुई तो दूसरी तरफ अभिनव के प्यार में राखी ने सारे हदें पार कर दी है। जिससे सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। अभी तक राखी सावंत सही जा रही थी, लेकिन आने वाले एपिसोड में उनकी कुछ ऐसी हरकते नजर आएंगी जो घर वालों के साथ फैंस को भी पसंद नहीं आ रही हैं।

bigg boss3

दरअसल, विकास गुप्ता निक्की से खाने की प्लेट धोने को कहते हैं, जिसपर वो नाराज हो जाती हैं और कहती हैं कि उनसे उंची आवाज में बात न करें। इसी को लेकर दोनों में लड़ाई हो जाती है। इनकी लड़ाई में देवोलीना भी शामिल हो जाती हैं। देवोलीना निक्की तंबोली पर आरोप लगाती है कि वो वीमेन कार्ड खेलती है और बड़ों के साथ बुरा बर्ताव करती है। जिसके बाद निक्की और देवोलीना में जमकर लड़ाई होती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

उधर, राखी सावंत स्विमिंग पूल के पास नहाने की बात करती हैं। जिसके बाद वो राहुल वैद्य को शैंपू करने के लिए कहती हैं और अली गोनी से कंडीशनिंग करवाती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

अब खेल दिलचस्प पड़ाव पर आ चुका है। 4 फाइनलिस्ट भी शो को मिल गए हैं। हालांकि उनमें से 2 घर से बाहर जा चुके हैं। जिनमें से अब 2 ही बच गए हैं, जो रूबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला है। जबकि घर में अभी भी कई सदस्य मौजूद है। वहीं, शो में कई कंटेस्टेंट की री-एंट्री भी हुई है।