newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bigg Boss 14 : कंटेस्टेंट लिस्ट पर सस्पेंस बरकरार, सलमान खान के शो में नजर आ सकती हैं राधे मां

बिग बॉस 14′ (Bigg Boss) का आगाज होने वाला हैं। चर्चा है कि इस बार सलमान खान (Salman Khan) का शो 4 अक्टूबर से शुरू होगा। इसी बीच खबर आ रही है कि ‘बिग बॉस 14’ में राधे मां (Radhe Maa) भी नजर आ सकती हैं।

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 14’ (Bigg Boss) का आगाज होने वाला हैं। ऐसे में कौन-कौन से सिलेब्रेटीज इस बार घर के अंदर नजर आएंगे, इसे लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है। हालांकि, कंटेस्टेंट लिस्ट (Contestant List) पर सस्पेंस अभी भी बरकरार है। बिग बॉस के घर में जाने के लिए अभी तक कई सेलेब्स का नाम सामने आया है, जिनमें से कुछ के नाम कन्फर्म होने की खबर है। इसी बीच खबर आ रही है कि ‘बिग बॉस 14’ में राधे मां (Radhe Maa) भी नजर आ सकती हैं।

big boss 14

दरअसल, एक रिपोर्ट के अनुसार राधे मां को 14वें सीजन के लिए साइन कर लिया गया है। मेकर्स ने पिछले सीजन में भी राधे मां को इसके लिए अप्रोच किया था, पर किन्हीं वजहों से उस वक्त बात नहीं बन पाई थी। पर खबरों की मानें तो इस बार राधे मां सलमान खान के शो में नजर आएंगी।

हालांकि अभी इसकी राधे मां या उनकी टीम की तरफ से या फिर चैनल की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि राधे मां का असली नाम सुखविंदर कौर हैं और वह खुद को देवी का अवतार बताती हैं।

big boss 14

बता दें कि अभी तक जिन-जिन सेलेब्स के नाम सामने आए हैं, उनमें निशांत मल्कानी, पर्ल वी पुरी, जैस्मिन भसीन, निया शर्मा, शिरीन मिर्जा, सुगंधा मिश्रा, मानसी श्रीवास्तव, शांतिप्रिया, साक्षी चोपड़ा, पवित्रा पूनिया और निखिल चिनप्पा के अलावा कई और सिलेब्रिटीज का नाम भी शामिल है।