newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Satish Kaushik: पिता सतीश कौशिक के अंतिम संस्कार के बाद बेटी वंशिका ने शेयर की ऐसी तस्वीर, देखकर फैंस की आंखें हुई नम

Satish Kaushik: ऐसा इसलिए भी क्योंकि 8 मार्च को उन्हें लोगों ने होली खेलते हुए देखा और रात होते-होते उनके निधन की खबर सामने आई। हार्ट अटैक से एक्टर की जान जाने से पूरा बॉलीवुड इस वक्त दुख में है। बीते दिन गुरुवार को एक्टर पंचतत्व में विलीन हो गए। एक्टर का अंतिम संस्कार वर्सोवा श्मशान घाट में हुआ।

नई दिल्ली। मौत एक ऐसा कड़वा सच है जिसे झुठलाया नहीं जा सकता। कब कौन इस दुनिया को छोड़ दे कुछ कहा नहीं जा सकता। ये सारी बातें हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बीते कुछ सालों में ऐसे-ऐसे मामले देखने को मिले हैं जब नामी चेहरे अचानक दुनिया छोड़ चले गए। बीते दिनों दिग्गज एक्टर सतीश कौशिक का निधन हुआ है। हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग से लोगों के बीच छा जाने वाले एक्टर सतीश कौशिक का निधन हो चुका है लेकिन इस बात पर अब भी यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि 8 मार्च को उन्हें लोगों ने होली खेलते हुए देखा और रात होते-होते उनके निधन की खबर सामने आई। हार्ट अटैक से एक्टर की जान जाने से पूरा बॉलीवुड इस वक्त दुख में है। बीते दिन गुरुवार को एक्टर पंचतत्व में विलीन हो गए। एक्टर का अंतिम संस्कार वर्सोवा श्मशान घाट में हुआ।

सोशल मीडिया पर एक्टर के अंतिम संस्कार के कई वीडियोज सामने आए हैं। इन वीडियोज में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स समेत कई नामी चेहरे दिखे। सतीश कौशिक के निधन से न सिर्फ उनके फैंस दुख में हैं बल्कि उनकी 11 साल की बेटी वंशिका भी सदमे में है। पिता के पंचतत्वों में विलीन होने के बाद वंशिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वंशिका पिता सतीश कौशिक संग गले से लिपटी हुई दिखाई दे रही है।


इस तस्वीर के जरिए वंशिका ने पिता संग अपना बॉन्ड दिखाया है। अब वंशिका के इस पोस्ट को देख सोशल मीडिया यूजर्स काफी इमोशनल हो गए हैं। यूजर्स नन्हीं वंशिका को इस दुःख की घड़ी में खुद को संभालने के लिए कह रहे हैं।

पिता की तरह टैलेंटेड है वंशिका

सतीश कौशिक की बेटी वंशिका का जन्म सरोगेसी से हुआ था। वंशिका से पहले एक्टर का एक बेटा भी था लेकिन 2 साल की उम्र में ही उसका निधन हो गया था। हालांकि वंशिका के जन्म से एक्टर के परिवार में फिर से खुशी की बरसात हो गई थी। वंशिका की उम्र 11 साल है लेकिन इस उम्र में भी वो काफी टैलेंटेड है। वंशिका पढ़ाई के अलावा एक्टिंग में भी पिता को टक्कर देती है। अभी से ही वंशिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है।

वंशिका के सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी काफी सारी वीडियोज है जिसमें वो पिता संग अपना टैलेंट दिखा रही है। हर माता-पिता की तरह सतीश कौशिक भी बेटी को सेटल देखना चाहते थे लेकिन दुखद उनकी ये इच्छा अधूरी ही रह गई।