newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bigg Boss 17 Spoiler: अलग हुआ बिग बॉस के ”दो हंसों का जोड़ा”, करण जौहर ने इस फेमस कपल में से एक को किया एलिमिनेट

Bigg Boss 17 Spoiler: बिग बॉस के ”शनिवार का वार” का भी प्रोमो सामने आ गया है। जिसके मुताबिक बिग बॉस के आज के एपिसोड में आपको जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है। तो आइए बताते हैं इस ट्विस्ट के बारे में विस्तार से।

नई दिल्ली। बिग बॉस 17 का ये ”शुक्रवार का वार” काफी उथल-पुथल भरा रहा जहां इस हफ्ते घरवालों की क्लास लगाने सलमान खान की जगह करण जौहर आए। ”शुक्रवार के वार” में आपने देखा कि करण ने अनुराग बाबा की खटिया कर दी। जहां उन्होंने अनुराग से पूछा कि आपको 2 करोड़ की पेनल्टी भरकर जाना है या नहीं जिसपर अनुराग जाने से मना कर देते हैं। इसके बाद करण खानजादी के झूठ को भी बेनकाब करते हैं और बताते हैं कि खानजादी इस शो के लिए पूरी तरीके से फिजिकली और मेंटली फिट हैं। अपना झूठ सामने आता देख खानजादी रोने लगती हैं। अब बिग बॉस के ”शनिवार का वार” का भी प्रोमो सामने आ गया है। जिसके मुताबिक बिग बॉस के आज के एपिसोड में आपको जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है। तो आइए बताते हैं इस ट्विस्ट के बारे में विस्तार से।

अभिषेक पर फूटा करण का गुस्सा

बिग बॉस के नए प्रोमो में अभिषेक को जबरदस्त एग्रेशन के साथ चिल्लाते दिखाया जाता है। ऐसा वो तहलका से लड़ाई के बाद करते हैं। इसके बाद करण जौहर उनसे कहते हैं कि- ”इतना बवाल मचाने की क्या जरुरत थी अभिषेक” करण अभिषेक से कह ही रहे होते हैं कि अभिषेक बार-बार उनकी बात काटकर खुद को डिफेंड करने लगते हैं। जिसपर करण को गुस्सा आ जाता है और वो अभिषेक पर बरस पड़ते हैं। वो अभिषेक पर जोर से चिल्लाते हुए कहते हैं कि- ”आप मुझे बात करने क्यों नहीं दे रहे! आपको बात करनी थी न टॉपिक पर तो मैं बात कर रहा हूं” इसके बाद करण बहुत नाराज हो जाते हैं।

घर से एलिमिनेट होंगे सनी तहलका

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिषेक के साथ लड़ाई में तहलका फिजिकल हो जाएंगे और उनके साथ मारपीट पर उतर आएंगे जो बिग बॉस के नियम के खिलाफ है। अब करण जौहर आज इसी बात से उन्हें बातएंगे कि उन्होंने बिग बॉस के घर का ये मेजर रूल ब्रेक किया है, जिस वजह से उनको इस घर से निकाला जाता है। ये सुनते ही घरवालों को स्पेशली तहलका के सबसे खास दोस्त अरुण को गहरा धक्का लगता है और वो रोने लगते हैं। बार-बार वो बिग बॉस से तहलका को माफ़ कर देने की गुहार लगाते हैं।

इतना ही नहीं एलिमिनेशन का सुनते ही अभिषेक भी बिग बॉस के सामने सॉरी-सॉरी की रट लगाते हैं। रो-रोकर कहते हैं कि वो एलिमिनेशन नहीं चाहते थे। अब ये एलिमिनेशन और क्या-क्या रंग लेकर आता है और क्या वाकई तहलका घर से बेघर होंगे या नहीं ये तो आज रात के एपिसोड में ही पता चलेगा।