newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

बॉलीवुड को लगा दोगुना झटका, दो दिन में गायब हो गए 2 बड़े सितारे

कोरोना संकट के बीच बॉलीवुड जगत ने महज दो दिन के भीतर अपने दो बड़े सितारों को खो दिया है। एक्टर इरफान खान के बाद आज दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच बॉलीवुड जगत ने महज दो दिन के भीतर अपने दो बड़े सितारों को खो दिया है। एक्टर इरफान खान के बाद आज दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इरफान के निधन के एक दिन बाद ही मुंबई के अस्पताल में अभिनेता ऋषि कपूर ने अंतिम सांस ली। 67 वर्षीय ऋषि कपूर को खराब तबीयत के चलते बुधवार रात एचएन रिलाइंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे एक दिन पहले ही इरफान खान का निधन हुआ था।

 

ऋषि कपूर का निधन

67 वर्षीय ऋषि कपूर को मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। साल 2018 में ऋषि कपूर को पहली बार कैंसर का पता चला था, जिसके बाद अभिनेता लगभग एक साल तक न्यूयॉर्क में रहे थे। वह ठीक होने के बाद सितंबर 2019 में भारत लौटे हैं। भारत में वापसी के बाद भी कपूर का स्वास्थ्य अक्सर ध्यान में रहा है।

Rishi Kapoor

अभिनेता को फरवरी में त्वरित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके स्वास्थ्य के बारे में अटकलों के बीच जब वह दिल्ली दौरे पर थे तब उन्हें फरवरी की शुरुआत में यहां के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Irfan Khan

बुधवार को इरफान का निधन

अभिनेता इरफान खान 54 साल के थे और लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। इरफान को मलाशय संक्रमण के कारण मंगलवार को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उन्हें 2018 में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर हुआ था। उनके परिवार में पत्नी सुतापा और दो बेटे बाबिल और अयान हैं। इरफान की मां का चार दिन पहले ही जयपुर में निधन हुआ था। वे लॉकडाउन के कारण अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे।