newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mumbai: एक्टर Sahil Khan समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज, बॉडी बिल्डर Manoj Patil ने लगाया था आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

Mumbai: मॉडल और प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल ने गोलियां खाकर आत्महत्या की कोशिश की थी जिसके बाद उन्हें कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें मनोज ने एक्टर साहिल खान पर पिछले कई दिनों से उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है।

नई दिल्ली। मिस्टर इंडिया रहे मनोज पाटिल द्वारा आत्महत्या की कोशिश करने का मामला अब पुलिस स्टेशन पहुंच गया है। इस मामले में साहिल खान समेत तीन लोगों के खिलाफ मनोज पाटिल को कथित रूप से उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। बता दें, मॉडल और प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल ने गोलियां खाकर आत्महत्या की कोशिश की थी जिसके बाद उन्हें कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें मनोज ने एक्टर साहिल खान पर पिछले कई दिनों से उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है। नोट में लिखा गया है कि वो प्रताड़ना और बदनामी के चलते आत्महत्या करने की कोशिश कर रहे हैं।

manoj patil sahil khan

मनोज ने आरोप लगाया है कि वो मिस्टर ओलंपिया के लिए कोशिश कर रहे थे। साहिल भी इस प्रतियोगिता (इस प्रतियोगिता) में प्रवेश करना चाहते थे। इसी वजह से वो उन्हें प्रतियोगिता में हिस्सा न लेने देने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं।

पाटिल ने कहा कि ऐसा माहौल बनाकर मुझे सुसाइड करने के लिए उकसाया जा रहा है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो मैं जल्द ही कोई बड़ा कदम उठा लूंगा। जिसकी जिम्मेदारी सरकार, पुलिस और साहिल खान की होगी। पाटिल ने साहिल खान पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो पहले भी 2-3 खिलाड़ियों के साथ ठीक ऐसा ही कर चुके हैं जिसकी जानकारी ओशिवारा पुलिस स्टेशन में भी है।

manoj patil

साहिल ने बताया पब्लिसिटी स्टंट

खुद पर लगे आरोपों के बाद अभिनेता साहिल खान ने मामले पर से चुप्पी तोड़ते हुए इसे पब्लिसिटी स्टंट करार दिया है। उन्होंने इंटरव्यू में इस पूरे मामले में अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि उन्होंने केवल पीड़ित की मदद की है और इसके बावजूद पाटिल सिर्फ उनका नाम ले रहे हैं। जबकि फौजदार मामले का कोई जिक्र ही नहीं है। साहिल ने अपने एक साक्षात्कार में कहा कि मैं सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए राज फौजदार नाम के एक लड़के से मिला था। जो कि दिल्ली का रहने वाला है। राज ने एक वीडियो बनाया था कि मनोज पाटिल ने उससे 2 लाख रुपये लिए और उसे एक्सपायर्ड स्टेरॉयड बेचा। जिसके बाद से ही उसे दिल और त्वचा से जुड़ी परेशानी होने लगी। न्होंने कहा कि फौजदार के पास वित्तीय लेनदेन के सभी बिल और रसीदें हैं। इस पूरे मामले में फौजदार सोशल मीडिया का साथ चाहते थे ऐसे में मैंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर वीडियो शेयर कर दूसरों से उनका समर्थन करने का आग्रह किया था।

लड़के का दिया साथ

एक्टर साहिल का कहना है कि मनोज उस लड़के का पैसा वापस नहीं कर रहे थे ऐसे में मैने सिर्फ उस लड़के का समर्थन किया है। क्योंकि स्टेरॉयड बेचना हमारे देश में एक अपराध है। अगर वह लड़का एक्सपायर्ड स्टेरॉयड के सेवन से मर जाता तो क्या होता। साहिल ने मनोज पाटिल की आत्महत्या को प्रचार स्टंट बताया और कहा कि मेरा इससे कोई सीधा संबंध नहीं है।