newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mumbai: उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस का दामन छोड़ इस पार्टी में होंगी शामिल

Mumbai: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) एक बार फिर अपनी राजनीति पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। कांग्रेस का दामन छोड़ वो शिवसेना (Shiv Sena) को ज्वॉइन करने वाली हैं। खबरों की मानें तो वो सोमवार को शिवसेना में शामिल होंगी।

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) एक बार फिर अपनी राजनीति पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। कांग्रेस का दामन छोड़ वो शिवसेना (Shiv Sena) को ज्वॉइन करने वाली हैं। खबरों की मानें तो वो सोमवार को शिवसेना में शामिल होंगी। बता दें कि शिवसेना में उनके शामिल होने के कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे। कहा तो ये भी जा रहा है कि शिवसेना कंगना रनौत को जवाब देने के लिए उर्मिला को मैदान में उतार रही हैं।

Urmila Matondkar

दूसरी राजनीतिक पारी की शुरुआत

इससे पहले भी उर्मिला राजनीति में हाथ आजमा चुकी हैं। इससे पहले वो साल 2019 में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुईं थीं। उन्होंने लोकसभा चुनाव का हिस्सा बनने का फैसला किया था। इतना ही नहीं, वो नॉर्थ मुंबई सीट से कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ चुकी हैं, जहां बीजेपी के गोपाल शेट्टी ने उन्हें मात दी थी।

कांग्रेस पार्टी से की थी राजनीतिक करियर की शुरुआत

इंडस्ट्री में अपना सक्सेसफुल करियर बनाने के बाद उर्मिला ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। जो कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर हुई थी। हालांकि उनकी ये शुरुआत कुछ खास नहीं चली। उन्होंने कुछ ही समय में कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

urmila 8

एक्टिंग करियर की शुरुआत

उनके एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस की थी। मराठी फिल्म ‘झाकोला’ में वो पहली बार नजर आईं थीं। साल 1981 में आई फिल्म कलयुग से उन्होंने बॉलीवुड में शुरुआत की थी जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।