newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sunil Grover: कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को नहीं मिल रहा काम! ठेले पर चाय बनाने के लिए मजबूर हुए कॉमेडियन

Sunil Grover: बता दें कि कुछ महीने पहले ही कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी हुई है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। भले ही सुनील छोटे पर्दे से दूर हो लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। वो फैंस के साथ लेटेस्ट फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं।

नई दिल्ली। कॉमेडियन सुनील ग्रोवर बीते काफी समय से छोटे पर्दे से दूर हैं। वो किसी शो का हिस्सा भी नहीं है। साथ ही सुनील ने बीते काफी दिनों से लाइव शो भी नहीं किया है। बता दें कि कुछ महीने पहले ही कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी हुई है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। भले ही सुनील छोटे पर्दे से दूर हो लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। वो फैंस के साथ लेटेस्ट फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने एक नया वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया।

सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो एक ठेले पर चाय बनाते दिख रहे हैं। वीडियो में सुनील फेट-फेटकर चाय बना रहे हैं। वीडियो में सुनील के साथ एक महिला भी नजर आ रही हैं। वहीं उन्होंने एक और वीडियो शेयर की है जिसमें वो गन्ने का रस निकालते दिख रहे हैं। गन्ने का जूस निकालते हुए सुनील ग्रोवर कॉमेडी करते दिख रहे हैं। दोनों ही वीडियो में वो काफी फनी दिख रहे हैं। वो आम लोगों के साथ समय बिता रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover)


शाहरुख के साथ फिल्म में आएंगे नजर

हार्ट सर्जरी के बाद सुनील ठीक हो चुके हैं हालांकि वो दिखने में पहले से काफी कमजोर दिखाई दे रहे हैं। फैंस लगातार उनकी अच्छी सेहत के लिए प्रे कर रहे हैं।बता दें कि सुनील ग्रोवर ने हाल ही में दमदार वापसी की है। उन्होंने 9 अप्रैल को लाइव शो किया था जिसमें वो एक बार फिर डॉक्टर गुलाटी के रूप में दिखे थे। काम की बात करें तो सुनील ग्रोवर शाहरुख खान के साथ एक फिल्म में भी नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग फिलहाल चल रही है।