newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Gangubai Kathiawadi Twitter Reactions: फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ रिलीज, ट्विटर पर सेलेब्स समेत दर्शकों ने ऐसे दिए रिएक्शन

Gangubai Kathiawadi Twitter Reactions: उसके बाद वो इस बदनामी की दुनिया से खुद को और इसमें फंसे तमाम लोगों को निकालने में अपनी पूरी जिंदगी लगा देती है। इसके बाद वो चुनाव लड़ती है और जीतती भी है।

नई दिल्ली। आलिया भट्ट स्टारर, संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ आज सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। फिल्म के रिलीज होने के बाद से फिल्म को लेकर दर्शकों और क्रिटिक्स फिल्म की काफी सराहना कर रहे हैं। लेखक ‘एस हुसैन जैदी’ की लिखी किताब ‘माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई’ पर आधारित इस फिल्म की कहानी में गंगूबाई काठियावाड़ी नाम की लड़की की कहानी दिखाई गई है, जिसे धोखे से मुंबई ले जाकर 1000 रूपये में बेच दिया जाता है। उसके बाद वो इस बदनामी की दुनिया से खुद को और इसमें फंसे तमाम लोगों को निकालने में अपनी पूरी जिंदगी लगा देती है। इसके बाद वो चुनाव लड़ती है और जीतती भी है। फिल्म में आलिया भट्ट, शांतनु माहेश्वरी, अजय देवगन, विजय राज ने अपने अभिनय से फिल्म में जान डाल दी है।

gangubai

फिल्म को देखने के बाद दर्शकों की काफी बढ़िया प्रतिक्रिया आ रही है।