newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 30 October 2023: अक्षरा की जिंदगी में आने वाला है भूचाल, खत्म हो जाएगा आरोही का किरदार!

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 30 October 2023: शो के कल के एपिसोड में आपने देखा था कि अभिमन्यु समेत गोयनका परिवार मेडिटेशन सेंटर से वापस आ जाते हैं। अभिमन्यु शिवू की पार्टी में जाने के लिए मान जाता है। अभिमन्यु रूही और अभीर समेत मनीष और स्वर्णा भी पार्टी में जाएंगे। लेकिन अक्षरा और आरोही इस पार्टी में नहीं आएंगी। तो चलिए अब आपको बताते हैं सीरियल के आज के एपिसोड की कहानी।

नई दिल्ली। टीवी की दुनिया के चचिर्त शोज में से एक ‘ये रिश्ता क्या कहलता है’ में इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया था कि ‘ये रिश्ता क्या कहलता है में’ जल्द ही लीप आने वाला है, जिसका प्रोमो भी आ गया है। फ़िलहाल शो में अभिमन्यु का अपनी मां मंजरी से नाराजगी का ट्रैक चल रहा है। शो के कल के एपिसोड में आपने देखा था कि अभिमन्यु समेत गोयनका परिवार मेडिटेशन सेंटर से वापस आ जाते हैं। अभिमन्यु शिवू की पार्टी में जाने के लिए मान जाता है। अभिमन्यु रूही और अभीर समेत मनीष और स्वर्णा भी पार्टी में जाएंगे। लेकिन अक्षरा और आरोही इस पार्टी में नहीं आएंगी। तो चलिए अब आपको बताते हैं सीरियल के आज के एपिसोड की कहानी।

अभिमन्यु और मंजरी आमने-सामने

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु रूही-अभीर और बाकी सब के साथ शिवू की पार्टी में बिरला हाउस पहुंचता है। पार्टी में पार्थ को देखकर अभिमन्यु शॉक वहो जाता है और उसे समझ आ जाता है कि मंजरी उसे लेकर आई है। इसके बाद अभिमन्यु सवाल करता है कि पार्थ यहां क्या कर रहा है। जिसके बाद पार्थ और अभिमन्यु की बहस होती है। पार्थ कहता है कि अभिमन्यु किसी को दूसरा मौका देना ही नहीं चाहता। उसे बस खुद महान बनना है। वो कहता है कि मंजरी चाची तो तेरे से माफ़ी मांगने भी आई थी, तू खुद अपनी नयी फैमिली के साथ ट्रिप पर गया था। तू खुद स्वार्थी है। इसके बाद अभिमन्यु कहता है कि सुधरता वो है जो सुधारना चाहता है। इसपर मंजरी पार्थ का पक्ष लेती है और कहती है कि क्यों नहीं सुधर सकता। मंजरी के मुंह से ये सुनकर अभिमन्यु दंग रह जाता है।

मंजरी से फिर अभिमन्यु कहता है कि- ‘क्या गारंटी है कि पार्थ भाई शेफाली भाभी से बदतमीजी नहीं करेंगे। उनकी इज्जत करेंगे। आप गारंटी देंगी इस बात की।’ इस पर मंजरी कहती है कि कोई गारंटी कैसे दे सकता है। इसपर अभिमन्यु कहता है कि आप भी तो अक्षरा से गारंटी मांग रही हैं। अक्षरा का नाम सुनते ही मंजरी भड़क जाती है।

गोयनका हाउस में घुसे चोर

दूसरी तरफ अक्षरा और आरोही घर में अकेली हैं। आरोही के कहने पर अक्षरा सोने चली गई है। इसी बीच घर में दो चोर घुस आते हैं। ये वही हैं जिनकी शिकायत रीट्रीट सेंटर में अभिमन्यु ने की थी और जिस कारण उसकी नौकरी चली गई थी। अब वो बदला लेने आया है। इस चोर को देखकर आरोही डर जाती है और घर की बिजली बंद कर देती है। अब इस सिचुएशन से अक्षरा और आरोही कैसे करेंगी सर्वाइव ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा।

आरोही का किरदार होने वाला है खत्म!

ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक मेजर ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है। जी हां, शो में आगे आप देखने वाले हैं कि रूही अपनी मां को सरप्राइज करने के लिए कार चलाने लगेगी। कार के आगे आरोही खड़ी फोन पर बात कर रही है। अक्षरा रूही को कार मूव करते देख लेती है। जब तक वो उसे रोकती… रूही कार स्टार्ट कर देती है और आगे जा कर आरोही को ठोक देती है। आरोही का सिर पत्थर से टकरा जाएगा। इसके बाद अक्षरा सबको बताएगी कि आरोही का एक्सीडेंट उसकी वजह से हुआ है। अब इसका क्या असर पड़ेगा अक्षरा की जिंदगी पर ये तो आगे ही पता चलेगा।