newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Karan Kundra-Tejashwi Prakash: करण कुंद्रा- तेजस्वी प्रकाश के प्यार में आया नया पड़ाव, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर दी ये बड़ी जानकारी

Karan Kundra-Tejashwi Prakash: करण और तेजस्वी दोनों ही अपने रोमांटिक रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। बिग बॉस के शो से बाहर आने के बाद से ही उनके फैंस दोनों को एक साथ किसी बड़े प्रोजेक्ट में देखना चाहते थे।

नई दिल्ली। टीवी के क्यूट और पॉपुलर कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश जल्द एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। इन दोनों की ये जोड़ी बॉलीवुड स्टार सलमान खान के शो बिग बॉस में बनी थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। करण और तेजस्वी दोनों ही अपने रोमांटिक रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। बिग बॉस के शो से बाहर आने के बाद से ही उनके फैंस दोनों को एक साथ किसी बड़े प्रोजेक्ट में देखना चाहते थे। इस क्यूट कपल के फैंस का ये सपना जल्द ही पूरा होने वाला है क्योंकि तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा को उनके अपकमिंग म्यूजिक वीडियो बारिश आई है में देखा जाएगा।

तेजस्वी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस नये म्यूजिक वीडियो का पोस्टर शेयर किया है। शेयर किए गए पोस्टर में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश रोमांटिक पोज में दिखाई पड़ रहे हैं। करण कुंद्रा ने जहां बेबी पिंक कलर का शर्ट पहनी है वहीं तेजस्वी प्रकाश को यलो कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि करण कुंद्रा और नागिन एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश के इस रोमांटिक गाने को मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है। गाने में उनका साथ स्टेबिन बेन दे रहे हैं। अपकमिंग गाना बारिश आई है को म्यूजिक जावेद मोहसिन ने दिया है, जबकि बोल कुणाल वर्मा ने लिखे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tejasswi Prakash (@tejasswiprakash)

जारी किए गए पोस्टर में इस गाने की रिलीजिंग डेट भी लिखी है, जो 14 जुलाई है। तेजस्वी प्रकाश ने शेयर किए हुए पोस्टर के कैप्शन में लिखा कि ‘बारिश और म्यूजिक रोमांस के समान हैं। आपके सामने प्रेजेंट कर रहे हैं बारिश आई है गाना जो 14 जुलाई को जारी होगा।’ उन्होंने ये भी लिखा कि ये गाना उनके दिल के काफी करीब है। तेजस्वी और करण के इस म्यूजिक वीडियो का पोस्टर देखने के बाद सोशल मीडिया उनके फैन्स काफी उत्साहित हैं और गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।