newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Swara Bhaskar Birthday: 34वां जन्मदिन मना रहीं मशहूर अभिनेत्री स्वरा भास्कर, विवादों से है गहरा नाता

Swara Bhaskar Birthday: 9 अप्रैल 1988 को दिल्ली में जन्मी स्वरा ने साल 2009 में आई फिल्म माधोलल Keep Walking के साथ अभिनय की शुरुआत की थी लेकिन उन्हें पहचान कंगना रनौत स्टारर फिल्म तनु वेड्स मनु से मिली थी।

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर और दमदार अभिनेत्री स्वरा भास्कर आज यानी 9 अप्रैल को अपना 34वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। 9 अप्रैल 1988 को दिल्ली में जन्मी स्वरा ने साल 2009 में आई फिल्म माधोलल Keep Walking के साथ अभिनय की शुरुआत की थी लेकिन उन्हें पहचान कंगना रनौत स्टारर फिल्म तनु वेड्स मनु से मिली थी। भारतीय c-ग्रेड अभिनेत्री स्वरा को तनु वेड्स मनु में वाइब्रेटर इस्तेमाल करने के कारण वाइब्रेटर गर्ल भी कहा जाता है। रसभरी, रांझणा, वीरे दी वेडिंग जैसी कई हिट फिल्मों का हिस्सा रही स्वरा का विवादों से भी गहरा नाता है। वो अक्सर ही अपने बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट के चलते विवादों से घिरी रहती हैं। उनके बयान इस कदर प्रभावी होते हैं कि भारतीय राजनीति में हलचल शुरू हो जाती है। आज हम आपको उनके कुछ ऐसे ही विवादित बयानों से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे…

बयान-1

बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के खिलाफ   ट्वीट के जरिए स्वरा ने विवेक अग्निहोत्री पर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा था, ‘अगर आप चाहते हैं कि लोग आपको आपकी सफलता और मेहनत के लिए बधाई दें तो पहले बीते 5 सालों में उनके सिर पर बैठकर गंदगी मत फैलाइए।’ इस ट्वीट के बाद स्वरा भास्कर को खूब ट्रोल किया गया था।

बयान-2

स्वरा ने हिजाब विवाद पर  अपनी विवादित प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, ‘महाभारत में द्रोपदी के जबरन कपड़े उतारे गए थे और सभा में बैठे जिम्मेदार, शक्तिशाली, कानून बनाने वाले देखते रहे… ऐसे ही आज याद आया।’ इस ट्वीट के बाद स्वरा भास्कर को काफी ट्रोल होना पड़ा था।

बयान-3

फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के रिलीज के स्वरा भास्कर पाकिस्तान की जमकर आलोचना की थी। लेकिन उसी समय स्वरा का साल 2015  में रिकॉर्ड किया हुआ एक वीडियो वायरल हो गया। जिसमें वो पाकिस्तान की तारीफ करती नजर आ रहीं थीं। ये वीडियो एक पाकिस्तानी शो का था, जिसमें स्वरा ने पाकिस्तान को दुनिया का सबसे खूबसूरत देश बताया था।जिसके बाद सोशल मीडिया पर स्वरा की दोनों क्लिप एक साथ शेयर करते हुए लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था जमकर वारयल हुई थीं।

बयान-4

फिल्म ‘पद्मावत’ के दौरान स्वरा भास्कर ने जौहर वाले सीन पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी, जिसके चलते उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। इस सीन पर उन्होंने एक खुला खत शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि, ‘क्या औरतों की एक चीज पर ही पुरुषों की नजर रहती है। क्या उसके आगे औरतों की कोई जिंदगी नहीं होती। क्या रेप के बाद किसी महिला को जिंदगी जीने का अधिकार नहीं है। क्या महिलाओं के पास मृत्यु के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं है।’ स्वरा की इस चिट्ठी पर बहुत बड़ा विवाद खड़ा हो गया था।

बयान-5

साल 2018 में स्वरा ने एक साथ कई ट्वीट करते हुए उन्होंने मॉब लिंचिंग और हॉरर किलिंग जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी थी। इस ट्वीट में सेना को बेवकूफ तक कह डाला था। साथ ही जम्मू कश्मीर में मेजर लीतुल गोगोई द्वारा एक पत्थरबाज को जीप के बोनट में बांधकर गांवों में घुमाने का जिक्र करते हुए उनकी आलोचना भी की थी जिस पर काफी विवाद हुआ था।