newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

#WelcomeHomeAryanKhan: दीवाली पर पटाखों पर बैन लेकिन आर्यन खान की रिहाई पर मन्नत के बाहर जमकर हुई आतिशबाजी, शाहरुख के फैन्स मना रहे जश्न

#WelcomeHomeAryanKhan: शाहरुख खान और आर्यन खान के फैंस मन्नत के बाहर इक्कठा हो गए थे। फैंस आर्यन की घर वापसी पर काफी खुश नजर आए। मन्नत के बाहर फैंस का जमावड़ा नजर आया। सभी ने जोरदार आर्यन का स्वागत किया।

मुंबई। मुंबई क्रूज ड्रग्स केस (Drugs Case) में फंसे आर्यन खान (Aryan Khan) आज जेल से रिहा हो गए हैं। लगभग 28 दिन बाद वो अपने घर मन्नत पहुंच गए हैं। उन्हें आर्थर रोड जेल लेने शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बॉडीगार्ड पहुंचे। बता दें कि 28 अक्टूबर को जमानत मिल गई थी लेकिन उनकी रिहाई की प्रक्रिया के चलते उन्हें जेल से बाहर आने में वक्त लगा। आर्यन के जेल से बाहर आने की खबर उनके फैंस और परिवार के लिए काफी बड़ी है। उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। मन्नत के बाहर फैंस का जमवाड़ा है। सभी ने आर्यन के घर पहुंचने पर पटाखों और ढोल से स्वागत किया।

aryan khan2

शाहरुख खान और आर्यन खान के फैंस मन्नत के बाहर इक्कठा हो गए थे। फैंस आर्यन की घर वापसी पर काफी खुश नजर आए। सभी ने जोरदार आर्यन का स्वागत किया। ट्विटर पर #WelcomeHomeAryanKhan ट्रेंड कर रहा है। यहां देखें किस तरह किंग खान के लाडले का स्वागत किया गया और फैंस कैसे अपनी खुशी जता रहे हैं-