newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Faraaz Khan Passes Away: फराज खान का हुआ निधन, रानी मुखर्जी के साथ फिल्म मेहंदी में किया था काम

Faraaz Khan Passes Away: बॉलीवुड एक्टर फराज खान (Faraaz Khan) का निधन हो गया। फराज खान ने रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) के साथ फिल्म मेहंदी (Film mehndi) में काम किया था।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर फराज खान (Faraaz Khan) का निधन हो गया। फराज खान ने रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) के साथ फिल्म मेहंदी (Film mehndi) में काम किया था। बता दें कि वो पिछले काफी वक्त से गंभीर रूप से बीमार थे।

mehndi

उन्होंने 46 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। फराज के निधन की खबर से उनकी फैमिली, फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। एक्टर का निधन इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका है।

फराज के निधन पर एक्ट्रेस पूजा भट्ट काफी दुखी हैं। पूजा ने ट्वीट कर एक्टर के निधन की जानकारी फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘मैं बहुत ही भारी मन से मैं इस खबर को शेयर कर रही हूं कि फराज खान अब हम सभी को छोड़कर जा चुके हैं। इस बात पर विश्वास कर पाना मुश्किल है। आप के उन सभी की मदद और दुआओं के धन्यवाद जब उन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरुरत थी। कृपया अपने परिवार को अपने विचारों और प्रार्थनाओं में रखें। वह एक ऐसा शून्य छोड़ गए हैं जिसे भर पाना मुश्किल होगा।’

faraaz pooja

इजाल के लिए नहीं थे पैसे

आपको बता दें कि फराज खान की हालत काफी गंभीर होने की वजह से उन्हें बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर (स्नायु विकार) के कारण वेंटिलेटर पर रखा गया था। आखिरी वक्त में फराज के पास इजाल के लिए पैसे नहीं थे। उस वक्त भी पूजा भट्ट ने ट्वीट कर लोगों के फराज की मदद की गुहार लगाई थी। पूजा ने धनराशि जुटाकर फैंस से एक्टर की मदद करने के लिए आग्रह किया था।