newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

पद्मश्री से सम्मानित गोवा के मशहूर फैशन डिजाइनर वेंडल रोड्रिग्स का निधन

फैशन इंडस्ट्री में लगभग दो दशक बिताने के बाद वेंडेल बॉलीवुड के टॉप फैशन डिजाइनर में शुमार हो गए थे। वेंडेल को साल 2014 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

नई दिल्ली। बुधवार को मशहूर फैशन डिजाइनर वेंडल रोड्रिग्स का 59 साल की उम्र में गोवा में निधन हो गया। रोड्रिग्स के निधन पर ‘द फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया’ ने शोक व्यक्त किया है। इसके अलावा गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने रोड्रिग्स के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं जाहिर की हैं।

wendell rodricks new
वेंडल रोड्रिग्स

राणे ने एक ट्वीट करते हुए लिखा है कि, ‘मेरे अजीज दोस्त और डिजाइनर, वेंडल रोड्रिग्स के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’

vishwajit Rane

वेंडल रोड्रिग्स एक फैशन डिजाइनर के साथ ही साथ लेखक, पर्यावरण एक्टिविस्ट और गे राइट्स पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए भी जाने जाते थे। उन्होंने साल 2003 में अमिताभ बच्चन और कटरीना कैफ की विवादित फिल्म बूम में कैमियो रोल प्ले किया था। इसके अलावा साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म फैशन में अपने आपके कैरेक्टर को प्ले किया था।

wendell rodricks

रोड्रिक्स का जन्म 28 मई 1960 को हुआ था। वे गोवा के केथौलिक परिवार से ताल्लुक रखते थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत लैक्मे कॉस्मेटिक्स, गार्डन वरेली और डिबीयर्स के लिए डिजाइनिंग के साथ की थी। वे होमोसेक्शुएल थे और उन्होंने साल 2002 में पेरिस में जेरोम मारेल के साथ शादी रचाई थी।

वेंडेल कुछ समय पहले ग्रैमी अवॉर्ड्स में प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस पर अपने कमेंट के चलते भी काफी ट्रोल हुए थे जिसके बाद उन्होंने इस मामले में सफाई भी दी थी। वेंडेल को कुन्बी साड़ी को अपने डिजाइन के साथ नए कलेवर में लोकप्रिय बनाने का श्रेय भी दिया जाता है। इन साड़ियों को गोवा की आदिवासी महिलाएं पहनती हैं।

पद्मश्री से सम्मानित

साल 1990 में उनके फर्स्ट कलेक्शन को शोकेस किया गया था जिसके बाद उन्हें गुरु ऑफ मिनिमलिज्म का टैग भी हासिल हुआ था। इसके बाद उन्होंने इंडियन फैशन में इको फ्रेंडली गार्मेंट्स पर फोकस किया। फैशन इंडस्ट्री में लगभग दो दशक बिताने के बाद वेंडेल बॉलीवुड के टॉप फैशन डिजाइनर में शुमार हो गए थे। वेंडेल को साल 2014 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।