newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mumbai: पूर्व मिस्टर इंडिया Manoj Patil ने की खुदकुशी की कोशिश, सुसाइड नोट में लिया Sahil Khan का नाम

Mumbai: साहिल खान पर मनोज पाटिल ने ये भी आरोप लगाया है कि वो (साहिल) उन्हें सोशल मीडिया पर बदनाम कर रहे थे। इसी ये परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाटिल के परिवार वालों की तरफ से ओशिवारा थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई है।

नई दिल्ली। बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल ने खुदकुशी करने की कोशिश की है। मिली जानकरी के मुताबिक, पूर्व में मिस्टर इंडिया रहे मनोज पाटिल ने सुसाइड करने करने से पहले मनोज ने एक नोट लिखा था जिसमें उन्होंने इसके लिए साहिल खान को जिम्मेदार बताया है। कहा ये भी जा रहा है कि मनोज सुसाइड नोट में साहिल पर साइबल बुलिंग और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगया है। फिलहाल मनोज पाटिल को मुंबई के कूपर अस्पताल में इलाक के लिए भर्ती करवाया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

manoj patil sahil khan

जानकारी के मुताबिक, गोलियां खाकर मनोज ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी। मनोज ने अपने सुसाइड नोट में एक्टर साहिल खान पर पिछले कई दिनों से उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है। नोट में लिखा गया है कि वो प्रताड़ना और बदनामी के चलते आत्महत्या करने की कोशिश कर रहे हैं। मनोज ने आरोप लगाया है कि वो मिस्टर ओलंपिया के लिए कोशिश कर रहे थे। साहिल भी इस प्रतियोगिता (इस प्रतियोगिता) में प्रवेश करना चाहते थे। इसी वजह से वो उन्हें प्रतियोगिता में हिस्सा न लेने देने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं।

साहिल खान पर लगाया आरोप

साहिल खान पर मनोज पाटिल ने ये भी आरोप लगाया है कि वो (साहिल) उन्हें सोशल मीडिया पर बदनाम कर रहे थे। इसी ये परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाटिल के परिवार वालों की तरफ से ओशिवारा थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई है।

मनोज ने लेटर में लिखी यह बात

सुसाइड नोट में मनोज पाटिल ने लिखा, “मैं मिस्टर इंडिया मनोज पाटिल, एक भारतीय खिलाड़ी हूं और बॉडी बिल्डिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करता हूं। साहिल खान नाम का एक अभिनेता है, जो इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया के जरिए मुझे और मेरी न्यूट्रीशियन की शॉप को टारगेट कर रहा है। इसी वजह से मुझे और मेरे परिवार को प्रताड़ित होना पड़ रहा है। मैं एक मिडिल क्लास फैमिली से हूं। मेरे तरक्की से साहिल खान को जलन है।”

पाटिल ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे और मेरे परिवार के बारे में सोशल मीडिया पर बहुत कुछ कहा गया है। मुझे धमकी भी दी गई है। मुझे धमकी भी मिली है कि मेरा करियर खत्म कर दिया जाएगा। वो मेरी बिल्डिंग के नीचे भी आया है मुझे नहीं पता इसका कारण क्या था। पाटिल ने कहा कि ऐसा माहौल बनाकर मुझे सुसाइड करने के लिए उकसाया जा रहा है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो मैं जल्द ही कोई बड़ा कदम उठा लूंगा। जिसकी जिम्मेदारी सरकार, पुलिस और साहिल खान की होगी। पाटिल ने साहिल खान पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो पहले भी 2-3 खिलाड़ियों के साथ ठीक ऐसा ही कर चुके हैं जिसकी जानकारी ओशिवारा पुलिस स्टेशन में भी है।