newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Year Ender 2021: दिलीप कुमार-सिद्धार्थ शुक्ला से पुनीत राजकुमार तक, 2021 में इन सितारों ने कहा दुनिया को अलविदा

Year Ender 2021: भले ही ये साल 2021 कोरोना के कारण उतना अच्छा न गया हो ऐसे में लोग उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाला साल सभी के लिए खुशियां लेकर आए। इस कोरोना महामारी के कारण कई परिवारों ने अपनों को खोया तो वहीं, कुछ ऐसे भी मामले सामने आए जिनका पूरा व्यपार ही वायरस के कारण चौपट हुआ।

नई दिल्ली। साल 2021 (Year Ender 2021) अब खत्म होने को है। कुछ ही दिनों में नया साल 2022 का आगाज हो जाएगा। नए साल के जश्न की तैयारियां भी शुरू हो गई है। बाजारों में भी नए साल के जश्न के लिए सामान सज गए हैं। भले ही ये साल 2021 कोरोना (corona) के कारण उतना अच्छा न गया हो ऐसे में लोग उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाला साल सभी के लिए खुशियां लेकर आए। इस कोरोना महामारी (corona virus) के कारण कई परिवारों ने अपनों को खोया तो वहीं, कुछ ऐसे भी मामले सामने आए जिनका पूरा व्यापार ही वायरस के कारण चौपट हो गया। कोरोना के कारण इस साल हमने कई बड़े सितारों को भी खो दिया। इनमें दिलीप कुमार (Dilip Kumar), सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) जैसे कई दिग्गज हस्तियों के नाम शामिल हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे उन लोगों के बारे में जो इस साल दुनिया को अलविदा कह गए…

siddharth shukla

टीवी और फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का इस साल निधन हो गया। इस साल 2 सितंबर को दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हो गया था।

रणधीर कपूर

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर ने भी इसी साल दुनिया को अलविदा कहा। 9 फरवरी को निधन हो गया था। 58 वर्षीय राजीव कपूर की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई थी।

शशिकला

इसी साल 4 अप्रैल को बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शशिकला का निधन हो गया था। इनका पूरा नाम शशिकला जावलकर था।

सतीश कौल

महाभारत में इंद्रदेव का रोल निभाने वाले सतीश कौल का भी इसी साल अप्रैल में निधन हो गया था। करीब 73 साल की उम्र में उन्होंने 10 अप्रैल को लुधियाना में आखिरी सांस ली थी।

श्रीप्रदा

80 और 90 के दशक में अपनी एक्टिंग से दर्शकों को दिलों पर राज करने वाली श्रीपदा का भी इसी साल निधन हो गया था। श्रीप्रदा का भी 6 मई को निधन हो था।

दिलीप कुमार

7 जुलाई को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का भी निधन हो गया था। 98 वर्षीय दिलीप कुमार लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

सुरेखा सीकरी

दिग्गज अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का भी इसी साल कार्डिएक अरेस्ट के चलते 16 जुलाई को निधन हो गया था। वह 75 साल की थीं। अभिनेत्री सुरेखा सीकरी भी काफी समय से स्वास्थय संबंधी बीमारियों का सामना कर रहीं थी।

अनुपम श्याम

‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’ सीरियल में सज्जन सिंह की भूमिका से मशहूर हुए अभिनेता अनुपम श्याम का भी 9 अगस्त को निधन हो गया था। वो 63 साल के थे और पिछले करीब डेढ़ साल से इस बीमारी से जूझ रहे थे।

घनश्याम नायक

टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में नट्टू काका का किरदार निभाने वाले अभिनेता घनश्याम नायक का इस साल 3 अक्टूबर को निधन हो गया था। वो 77 के थे।

अरविंद त्रिवेदी

टीवी शो ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभा चुके अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का भी इसी साल निधन हो गया था। 83 की उम्र में अरविंद की दिल का दौरा पड़ने के बाद मौत हो गई थी।

फारुख जफर

89 साल की उम्र में दिग्गज अदाकारा फारुख जफर का 16 अक्टूबर को निधन हो गया था। फारुख फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ के लिए जाने जाते हैं।

पुनीत राजकुमार

साउथ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार ने भी 29 अक्टूबर को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। 46 साल के पुनीत राजकुमार आईसीयू में थे जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था।