newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bharti Singh: भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर आई खुशियां, वीडियो में इमोशनल होते हुए बोलीं- गोले का छोटा भाई…

Bharti Singh: भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर नन्हा मेहमान आया है। नन्हे मेहमान की जानकारी खुद एक वीडियो में देते हुए भारती सिंह इमोशनल नजर आई। कॉमेडियन ने ये भी कहा है कि उनके बेटे लक्ष्य का छोटा भाई आ गया है।

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत में कॉमेडी क्वीन के नाम से मशहूर भारती सिंह अक्सर ही अपने वीडियोज को लेकर चर्चा में रहती है। अपनी एक्टिंग और हंसाने के अंदाज से भारती सिंह लोगों के दिलों में बसती हैं। भारती सिंह की तरह ही उनके पति हर्ष लिंबाचिया भी उनके लोगों को हंसाते-गुदगुदाते हैं। पिछले साल 3 अप्रैल 2022 को ही कॉमेडियन ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। कपल ने (भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया) अपने बेटे का नाम लक्ष्य लिंबाचिया रखा था। बेटे के जन्म के बाद से ही कपल खुश थे। अब उनकी ये खुशी दोगुनी हो गई है। बता दें कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर नन्हा मेहमान आया है। नन्हे मेहमान की जानकारी खुद एक वीडियो में देते हुए भारती सिंह इमोशनल नजर आई। कॉमेडियन ने ये भी कहा है कि उनके बेटे लक्ष्य का छोटा भाई आ गया है।

Bharti Singh

क्या है वीडियो में…

कॉमेडियन के घर में जो नन्हा मेहमान आया है वो कोई और नहीं बल्कि एक नन्हा सा पपी है। भारती सिंह और हर्ष इस क्यूट पपी का नाम भोला रखते हैं। जब हर्ष इस पपी को लेकर घर आते हैं तो भारती सिंह काफी इमोशनल हो जाती हैं और उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। भारती सिंह नन्हे पपी की आरती उतारकर और टीका लगाकर उसका स्वागत करती हैं। वीडियो में भारती सिंह ये भी कहती हैं कि पहले उन्हें डर लग रहा था कि क्या उनका बेटा लक्ष्य भोला को स्वीकार करेगा या नहीं। लेकिन जब भोला आया तो कुछ ही देर में लक्ष्य को वो पसंद आ गया। भोला और लक्ष्य ने साथ में काफी मस्ती भी की।

bharti singh

आगे वीडियो में भारती सिंह अपने पहले डॉग को याद करती हैं जो कि अब उनके साथ नहीं है। भारती कहती हैं कि वो नया पपी रखने के पक्ष में नहीं थी कि उनके (डॉग) जाने पर काफी दुख होता है। लेकिन पति हर्ष के समझाने के बाद वो इसके लिए राजी हो गई। भारती सिंह ने ये भी कहा है कि भोला (पपी) लक्ष्य का छोटा भाई है। भोला के आने से घर में खुशियों का माहौल है।

यहां देखें वीडियो