newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy Birthday Harivansh Rai Bachchan: हरिवंश राय बच्चन की 115वीं जयंती आज, जानिए कौन सी है इनकी सबसे लोकप्रिय रचना जिसको लेकर लोग आज भी कवि को करते है याद

Happy Birthday Harivansh Rai Bachchan: इनकी सारी रचना को लोग आज तक पसंद करते है। कवि की कविताओं में आपको प्रेम, विरह, उम्मीद की झलक देखने को मिलता है। हरिवंश राय बच्चन का नाम हिंदी के महान कवियों की श्रेणी में आता है। आइए इनके जन्मदिन पर जानते है इनसे जुड़ी कुछ खास बातें-

नई दिल्ली। कवि हरिवंश राय श्रीवास्तव का जन्म 27 नवंबर 1907 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था ये हरिवंश राय श्रीवास्तव कोई और नहीं बल्कि हरिवंश राय बच्चन ही है। इनकी आज 115 वीं जयंती है, हरिवंश राय बच्चन काफी मशहूर कवि थे। इनकी सारी रचना को लोग आज तक पसंद करते है। कवि की कविताओं में आपको प्रेम, विरह, उम्मीद की झलक देखने को मिलता है। हरिवंश राय बच्चन का नाम हिंदी के महान कवियों की श्रेणी में आता है। आइए इनके जन्मदिन पर जानते है इनसे जुड़ी कुछ खास बातें-

हरिवंश राय बच्चन की शिक्षा

हरिवंश राय को सबसे ज्यादा लोकप्रियता इनकी मधुशाला कविता से मिली थी। हरिवंश राय बच्चन की प्रारम्भिक पढ़ाई इनके गांव दीक्षा से हुई थी। उच्च शिक्षा के लिए कवि इलाहाबाद और कैम्ब्रिज गए, जहां इन्होंने महान कवियों की कविताओं का अध्ययन किया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान यह कई राजकीय पदों पर कारर्यत थे। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय में हरिवंश राय बच्चन हिंदी विशेषज्ञ के तौर पर काम किया करते थे। इन्हें राज्यसभा के सदस्य के रूप में भी मनोनीत किए गए। इन्होंने साल 1926 को श्यामा से हुई थी।

हरिवंश राय की रचनाएं

हरिवंश राय बच्चन ने इलाहाबाद आकाशवाणी में भी काम किया था। इसके बाद भारत सरकार में हिंदी विशेषज्ञ के तौर पर कारर्यत रहे। हरिवंश राय बच्चन ने दो शादी की एक साल 1926 में श्यामा बच्चन से की जिनकी 1936 में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद इन्होंने तेजी बच्चन से साल 1941 में शादी की। तेजी बच्चन और हरिवंश राय बच्चन के दो बच्चे अमिताभ और अजिताभ बच्चन है। हरिवंश राय बच्चन की मधुशाला सबसे फेमस कृतियों में से एक है। इसके अलावा इन्होंने मधुकलश, मिलन यामिनी, प्रणय पत्रिका,निशा निमंत्रण, दो चट्टाने आदि शामिल है।