newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shahrukh Khan: क्या तंत्र-मंत्र पर विश्वास करने लगे हैं शाहरुख खान!, हाथ में पहनने लगे हैं लाल-पीले धागे, जानें पीछे की कहानी

Shahrukh Khan:देखकर लग रहा है कि एक्टर ने इस कड़े को वैष्णो देवी मंदिर से ही धारण किया है, क्योंकि ऐसे कड़े धार्मिक स्थलों पर ही मिलते हैं।इसके अलावा बॉलीवुड में लकी नंबर, आउटफिट, ब्रेसलेट, लकी नाम, लकी नंबर जैसी चीजों पर भी काफी यकीन किया जाता है।

नई दिल्ली। शाहरुख खान की फिल्म जवान सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। फिल्म 7 सितंबर को दस्तक देगी। एक्टर की फिल्म के बारे में हर कोई बात कर रहा है लेकिन हम शाहरुख खान के मंदिर जाने से लेकर उनकी बदलती आस्था पर बात करेंगे। इसमें कोई दो-राय नहीं हैं कि एक्टर को सभी धर्मों का बराबर सम्मान करते देखा गया लेकिन बीते कुछ समय से एक्टर की हिंदू-देवी देवताओं के प्रति आस्था कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। उन्हें हाल ही वैष्णो देवी मंदिर में देखा गया था। एक्टर पठान की रिलीज से पहले भी माता रानी के दर्शन करने पहुंचे थे, जबकि आज एक्टर को तिरुपति मंदिर में देखा गया। जब से लेकर अब तक एक्टर में बहुत बदलाव आया है और इस बात का सबूत है, शाहरुख खान का हाथ। वो कैसे आइए जानते हैं।

shahrukh khan.jpg1

तीन महीने में बदले एक्टर के हाव-भाव

शाहरुख हमेशा इंस्टा पर फैंस को हाय करते हुए फोटोज डालते हैं। एक्टर के इंस्टा को ध्यान से देखा जाए तो कुछ  महीने पहले तक शाहरुख के साथ में कुछ नहीं था लेकिन अब एक्टर के हाथ में लाल-पीले धागे से लेकर कड़ा भी दिखा जा रहा है, जो आमतौर पर हिंदू देवी-देवताओं के मंदिरों के बाहर मिलता हैं। तो चलिए डिटेल में बात करते हैं कि एक्टर के हाथ में क्या-क्या है।

shahrukh khan.jpg2

क्या है शाहरुख के हाथ में खास

हाल ही में शाहरुख को दुबई में फिल्म का प्रमोशन करते हुए देखा। वहां उनके साथ में एक काला धागा, जिसमें नजर का पेंडेंट है। दूसरा एक्टर के हाथ में मौली जैसा एक लाल धागा भी नजर आया। हालांकि वो कलावा या कुछ और इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। इसके अलावा शाहरुख सफेद मोती का भी एक ब्रेसलेट पहनते हैं। इनमें गौर करने वाली बात ये है कि एक्टर के हाथ में एक कड़ा भी दिख रहा है, जो हिंदू-देवी-देवताओं के धार्मिक स्थलों पर मिलता जुलता है।


देखकर लग रहा है कि एक्टर ने इस कड़े को वैष्णो देवी मंदिर से ही धारण किया है, क्योंकि ऐसे कड़े धार्मिक स्थलों पर ही मिलते हैं।इसके अलावा बॉलीवुड में लकी नंबर, आउटफिट, ब्रेसलेट, लकी नाम, लकी नंबर जैसी चीजों पर भी काफी यकीन किया जाता है। हो सकता है कि ये शाहरुख खान के फिल्म हिट कराने का टोटका हो। खैर इन चीजों का जवाब खुद शाहरुख खान ही दे सकते हैं कि उन्होंने क्यों लाल-पीले धागों और कडो को पहनना शुरू किया है, वो भी कुछ महीनों के अंदर ही।