newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

नेटफ्लिक्स पर आएगी ‘हसीन दिलरूबा’ तो प्राइम वीडियो पर ‘द टुमारो वॉर’, जानें- कब देख सकते हैं दोनों फ़िल्में

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आज और कल दो बड़ी फिल्में होने जा रही है। एक नेटफ्लिक्स पर ‘हसीन दिलरूबा’ (Haseen Dilruba) रिलीज होने वाली है। तो वहीं, अमेजन प्राइम वीडियो पर ‘द टुमारो वॉर’ (The Tomorrow War)। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि वो इन फिल्मों को कब देख पाएंगे।

नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आज और कल दो बड़ी फिल्में होने जा रही है। एक नेटफ्लिक्स पर ‘हसीन दिलरूबा’ (Haseen Dilruba) रिलीज होने वाली है। तो वहीं, अमेजन प्राइम वीडियो पर ‘द टुमारो वॉर’ (The Tomorrow War)। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि वो इन फिल्मों को कब देख पाएंगे। इस लेख में हम आपको यही बताने जा रहे हैं।

the tomorrow war

नेटफ्लिक्स पर ‘हसीन दिलरूबा’

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू आज कल अपने डिजीटल डेब्यू को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। नेटफ्लिक्स पर उनकी ‘हसीन दिलरूबा’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। ये तापसी की पहली फ़िल्म है जो सिनेमाघरों में नहीं सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी। ये एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। जिसे विनिल मैथ्यू ने डायरेक्ट की है। हसीन दिलरूबा फ़िल्म में तापसी के अलावा विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिकाओं में हैं। ये फिल्म 2 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

दोपहर 12 बजे देख पाएंगे हसीन दिलरूबा

दर्शकों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि वो किस समय हसीन दिलरूबा देख पाएंगे। नेटफ्लिक्स पर हसीन दिलरूबा 12 बजे के आस-पास स्ट्रीम हो सकती है। ये हम इसलिए कह रहे हैं कि क्योंकि आम तौर पर नेटफ्लिक्स दोपहर 12 बजे ही बेव सीरीज स्ट्रीम करता है।

प्राइम वीडियो पर ‘द टुमारो वॉर’

अब बात करते हैं अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही अंग्रेजी फिल्म ‘द टुमारो वॉर’ की। ये फिल्म 2 जुलाई को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है। ये एक साइंस फिक्शन फ़िल्म है। इसमें क्रिस प्रैट लीड रोल में हैं इसके अलावा वो एवेंजर्स सीरीज़ की फ़िल्मों में भी नज़र आए हैं।

इस फिल्म को जैच डीन ने लिखा है तो वहीं क्रिस मैके ने निर्देशित किया है। इसमें एडविन हॉज, सैम रिचर्डसन, बेट्टी गिलपिन, मैरी लिन राजस्कब और रयान कीरा आर्मस्ट्रांग भी अहम किरदार में हैं। ये फिल्म की भाषाओं में रिलीज होगी। अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु में ये फिल्म रिलीज की जाएगी।

रात 12 बजे देख पाएंगे द टुमारो वॉर

द टुमारो वॉर की अवधी प्राइम पर 2 घंटा 18 मिनट है। प्राइम का रिवाज है कि वो अपनी ओरिजिनल फिल्में रात 12 बजे स्ट्रीम करता है। ऐसे में द ये कहना गलत नहीं है कि टुमारो वॉर आज रात 12 बजे स्ट्रीम की जा सकती है।