newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Raj Kundra Pornography Case: कुंद्रा के केस में अब आया कानपुर का कनेक्शन, हर्षिता श्रीवास्तव के खाते में भेजे गए करोड़ों रुपए, जानें पूरा मामला

Raj Kundra Pornography Case: राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अब इस केस के तार कानपुर से जुड़ गए हैं। इस पूरे मामले में अब एक कानपुर की महिला का खता भी सीज किया गया है। इस महिला के खाते में कुंद्रा के इस रैकेट से आने वाली कमाई के करोड़ों रुपए ट्रांसफर किए जा रहे थे।

नई दिल्ली। राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अब इस केस के तार कानपुर से जुड़ गए हैं। इस पूरे मामले में अब एक कानपुर की महिला का खता भी सीज किया गया है। इस महिला के खाते में कुंद्रा के इस रैकेट से आने वाली कमाई के करोड़ों रुपए ट्रांसफर किए जा रहे थे। ये बैंक अकाउंट हर्षिता श्रीवास्तव (Harshita Srivastava) नाम की एक महिला का है। जब पुलिस ने हर्षिता श्रीवास्तव का खाता सीज किया तो इस दौरान भी उसके अकाउंट में लगभग दो करोड़ 32 लाख 45 हजार 222 रुपए मौजूद थे।

raj kundra chats3

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हर्षिता का अकाउंट किया सीज

अब सवाल ये उठता है कि आखिरकार हर्षिता श्रीवास्तव कौन हैं। जो करोड़ों रुपयों की मालकिन है। क्राइम ब्रांच को मिली जानकारी के मुताबिक, हॉटशॉट्स के व्हाट्सएप ग्रुप में अरविंद कुमार श्रीवास्तव नाम का एक शख्स है। जिसकी पत्नी हैं हर्षिता श्रीवास्तव। अरविंद अपनी पत्नी और अपने पिता नर्वदा श्रीवास्तव के नाम से खुले बैंक अकाउंट में भी करोड़ों रुपए ट्रांसफर कर रहा था। वो ऐसा क्यों कर रहा था, इसकी जांच अभी की जा रही है।

इन बैंक अकाउंट्स में थी इतनी राशि

लेकिन सूत्रों की मानें तो इन बैंक अकाउंट्स का ब्लैक मनी, हवाला और सट्टेबाजी के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि इस बात का सिर्फ शक है। हर्षिता और नर्बदा श्रीवास्तव के खातों में रकम आने के कुछ दिन बाद ही वो दूसरे खातों में ट्रांसफर हो जाती थी। इसके अलावा अरविंद का भी अकाउंट सीज किया गया है, जिसमें 1.81 करोड़ रुपए मौजूद थे।

हर्षिता श्रीवास्तव का अकाउंट बर्रा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में था। जिसे सीज करते वक्त खाते में 2 करोड़ 32 लाख 45 हजार रुपए मौजूद थे। छानबीन में पता चला है कि ये अकाउंट साल 2015 में खोला गया था। लगभग 6 साल पहले खोले गए इस अकाउट में बीते दो साल से ही रकम का लेनदेन बढ़ा है। वहीं, अरविंद के पिता नर्बदा श्रीवास्तव का अकाउंट कैंट स्थित भारतीय स्टेट बैंक में है। इस खाते में पांच लाख 59 हजार 151 रुपये जमा हैं।

राज के 3 व्हाट्सएप ग्रुप से खुले कई राज

राज कुंद्रा का ये अश्लील कारोबार तीन व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए चलाता था। एचएस नाम के ग्रुप में कुंद्रा पैसों के लेनदेन के बारे में चर्चा करता था, जिसमें अरविंद भी था। इसी ग्रुप से पैसे का लेन-देन और किसके खातों में ट्रांसफर होना है ये तय किया दाता था। दूसरा ग्रुप एचएस टेक डाउन के नाम से था, जिसमें कुंद्रा कंटेंट और कॉपीराइट पर चर्चा करता था।

14 दिन बढ़ी न्यायिक हिरासत

मंगलवार को इस केस में राज कुंद्रा को बड़ा झटका लगा है। इस मामले में फैसला लेते हुए मुंबई किला कोर्ट ने 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में कुंद्रा को 19 जुलाई की रात क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। जिस पर फैसला लेते हुए कोर्ट ने उन्हे पहले 23 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा था। अगली सुनवाई में उनकी सजा बढ़ाते हुए 27 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। वहीं आज फिर इस मामले में सुनवाई हुई जहां मुंबई किला कोर्ट ने फैसला लेते हुए राज कुंद्रा की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है। हालांकि उनके वकील ने जमानत की अर्जी दी है।