newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bigg Boss OTT: बिग बॉस के पहले हफ्ते में प्रतीक सहजपाल ने बनाया रिकॉर्ड, ट्विटर पर सबसे ज्यादा हुए ट्रेंड

Bigg Boss OTT: प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) ने पहले ही हफ्ते में एक बड़ा और नया रिकॉर्ड बनाया है। शो में उनकी काफी चर्चा हो रही है उसके अलावा उनके शो के बार भी उन्होंने अपनी अच्छी-खासी फैन फोलोइंग बना ली है। यही कारण है कि वो ट्विटर पर सबसे ज्यादा ट्रेंड हुए हैं।

मुंबई। बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) का पहला हफ्ता पूरा हो गया है। इस हफ्ते में काफी कुछ देखने को मिला है। घर में जमकर घमासान देखने को मिल। शो में खूब लड़ाई-झगड़ा और नए कनेक्शन देखने को मिले। इन सबके बीच प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) ने पहले ही हफ्ते में एक बड़ा और नया रिकॉर्ड बनाया है। शो में उनकी काफी चर्चा हो रही है उसके अलावा उनके शो के बार भी उन्होंने अपनी अच्छी-खासी फैन फोलोइंग बना ली है। यही कारण है कि वो ट्विटर पर सबसे ज्यादा ट्रेंड हुए हैं। इसी के साथ शनिवार रात को प्रतीक सहजपाल ने बिग बॉस के इतिहास में नया रिकॉर्ड बनाया है।

prateek sehajpal

प्रतीक सहजपाल शो बिग बॉस के घर में ऐसे पहले कंटेस्टेंट बन गए हैं जो शो के पहले ही हफ्ते सबसे ज्यादा ट्रेंड हुए हैं। बिग बॉस फैन क्लब ‘बॉस खबरी’ के मुताबिक प्रतीक ऐसे कंटेस्टेंट बन गए है जो ट्विटर पर सबसे ज्यादा ट्रेंड हुए हैं। उन्हें एक लाख से ज्यादा ट्रेंड हुए हैं।

बता दें कि शो के पहले हफ्ते में प्रतिक को लेकर एक लाख से ज्यादा ट्वीट किए गए हैं, जिसकी वजह से वो ट्रेंड में बने रहें। इसी के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया क्योंकि उससे पहले किसी भी कंटेस्टेंट्स को पहले ही हफ्ते में इतना ट्रेंड नहीं मिला है।

इस पर उनके फैंस के कई रिएक्शन सामने आ रहे हैं। प्रतिक के फैंस इस खबर पर काफी खुश हैं। शो में वो काफी चर्चा में बने हुए हैं। इसके अलावा वो दिव्या अग्रवाल से भी खूब लड़ते रहे। यहां देखिए किसने-क्या कहा-